September 24, 2026 03:33:29
जगराओं में पकडे़ गए दो शातिर चोर:स्कूल से चोरी किए थे 15 लाख और 10 तोला सोना, बेटे से मिलने गया था प

जगराओं में पकडे़ गए दो शातिर चोर:स्कूल से चोरी किए थे 15 लाख और 10 तोला सोना, बेटे से मिलने गया था परिवार

Apr2,2024 | Enews Team | Jagraon

जगराओं | लुधियाना देहात की पुलिस ने गांव चक्रर में प्राइवेट स्कूल के चेयरमैन के घर से बच्चों की फीस चुराने वाले चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों कब्जे से 14 लाख 47500 और करीब 10 तोले सोना बरामद कर अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान जीवन सिंह व इंदरजीत सिंह निवासी चक्रर के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व गांव चक्रर निवासी हरमनदीप सिंह ने एएसआई सुल्खन सिंह को दर्ज करवाए बयानों में बताया था कि उसने गांव चक्रर में लक्खा रोड पर अपना प्राइवेट स्कूल खोल रखा है। स्कूल के अंदर ही उन्होंने अपनी निवास बना रखा है। जिसके चलते उन्होंने कोई चौकीदार आदि नहीं रखा। पीड़ित ने बताया कि उसका एक बेटा चंडीगढ़ में नीट टेस्ट की कोचिंग ले रहा है। जिसके चलते वह अपने पूरे परिवार के साथ अपने बेटे को मिलने के लिये चंडीगढ़ गए हुए थे। जब वह अगले दिन चंडीगढ़ से वापस आए तो उनके पैरो तले जमीन निकल गई। उन्होंने देखा कि स्कूल का मेन गेट टूटा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो कमरों में समान बिखरा पड़ा था। अलमारी का दरवाजा भी टूटा पड़ा था। जब उन्होंने अलमारी की जांच की तो पता चला कि अलमारी से करीब 15 लाख रूपये और साढे 10 तोले सोने के गहने व घंडियां आदि गायब थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि न्यू एडमिशन के चलते 15 लाख रूपये बच्चों की फीस के थे। जिन्हें चोर चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने इस सबंधी शिकायत मिलने के बाद अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आस पास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। इसी दौरान पुलिस को कुछ सुराग मिले, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर नगदी व सोना बरामद कर लिया। एसएसपी बैंस ने आरोपियों से गहराई से पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को शक है कि इतनी बडी चोरी में आरोपियों का और लोगों ने भी साथ दिया होगा। जिसे लेकर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पूछताछ दौरान जो भी व्यक्ति इस चोरी में शामिल हुआ उसे भी मामले में नामजद किया जाएगा। कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर निकले आरोपी जीवन सिंह का स्कूल के सामने ही घर था। जब भी स्कूल का चेयरमैन परिवार समेत कई भी बाहर जाता था तो वह आरोपी जीवन सिंह के दादा को अपने घर व स्कूल की रखवाली के लिए सोने के लिए बोल जाते थे। करीब एक सप्ताह पहले भी जब वह अपने बेटे को मिलने चंडीगढ़ गए तो वह आरोपी जीवन सिंह के दादा को स्कूल में सोने के लिए कह कर चले गए। आरोपी जीवन ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। क्योंकि आरोपी जीवन सिंह को पता था उसके दादा आज स्कूल में नहीं अपने ही घर पर सो रहे हैं। इसी का फायदा उठा कर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

Two-Vicious-Thieves-Caught-In-Jagraon-They-Stole-15-Lakhs-And-10-Tolas-Of-Gold-From-The-School-The-Family-Went-To-Meet-The-Son



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं