September 24, 2026 03:25:04
पंजाब में Aap उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, चब्बेवाल होशियारपुर और मालविंदर श्री आनंदपुर साहिब से

पंजाब में Aap उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, चब्बेवाल होशियारपुर और मालविंदर श्री आनंदपुर साहिब से लड़ेगे चुनाव

Apr2,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 2 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। जिनमें होशियारपुर रिजर्व सीट से राजकुमार चब्बेवाल और आनंदपुर साहिब से मालविंदर सिंह कंग को टिकट दी गई है। राजकुमार चब्बेवाल कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही AAP जॉइन की थी। जिसके बाद उन्हें लोकसभा कैंडिडेट बनाया है। कुछ दिन पहले ही AAP ने पंजाब में 8 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिनमें संगरूर से मंत्री गुरमीत मीत हेयर, पटियाला से मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, खडूर साहिब से मंत्री लालजीत भुल्लर, अमृतसर से मंत्री कुलदीप धालीवाल, बठिंडा से मंत्री गुरमीत खुडि्डयां, फरीदकोट से कर्मजीत अनमोल और फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत जीपी को टिकट दिया था। इन्हीं में जालंधर से AAP के इकलौते सांसद सुशील रिंकू को फिर टिकट दी गई थी। हालांकि रिंकू आम आदमी पार्टी की टिकट ठुकराकर AAP छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। AAP की दूसरी लिस्ट के बाद अब जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर और फिरोजपुर सीट से उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है।

Second-List-Of-Aap-Candidates-Released-In-Punjab-Chabbewal-Hoshiarpur-And-Malvinder-Will-Contest-From-Sri-Anandpur-Sahib

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं