लुधियाना | प्रेम विहार राहो रोड पर शराब के नशे में एक पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पत्नी का सिर दीवारों में मारा, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक महिला का नाम मान्याश्री है। पिछले करीब 12 साल से वह लुधियाना में रहती थी। आरोपी पति का नाम मान सिंह है। मान सिंह अक्सर शराब के नशे में रहता है। मान सिंह की पत्नी मान्याश्री उसे कई बार शराब पीने से रोकती थी, लेकिन वह नहीं मानता था। कमरे में शोर-शराबा सुन लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जानकारी देते हुए थाना मेहरबान के ASI राधे कृष्ण ने बताया कि आरोपी पति मान सिंह को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, मान सिंह ने बीती रात शराब के नशे में मान्याश्री के साथ मारपीट की। मान्याश्री उसे शराब पीने से रोक रही थी। इसी कारण उसने उसका सिर दीवार में पटक दिया। मान्याश्री के 4 बच्चे हैं। मूल रूप से मान्याश्री उत्तर प्रदेश के हरदोई की रहने वाली है। मान सिंह मजदूरी का काम करता है। उसकी पत्नी मान्याश्री किसी फैक्ट्री में काम करती थी। मान्याश्री की दो बेटियां 12 और 13 साल की हैं, जो गांव में दादा-दादी के पास रहती हैं। मान्याश्री के दो बेटे जिनकी आयु 7 साल और 4 साल है वह उसके साथ ही रहते थे। मान्याश्री का शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
The-Husband-Killed-His-Wife-Drunk-Husband-Hit-His-Head-In-The-Wall-Died-On-The-Spot-She-Used-To-Stop-Drinking-Alcohol