September 23, 2026 02:06:56
बदमाशों ने घर पर बरसाए पत्थर:गली के गेट से गाड़ी निकालने पर हुआ विवाद,परिजनों ने छिपकर बचाई जान

बदमाशों ने घर पर बरसाए पत्थर:गली के गेट से गाड़ी निकालने पर हुआ विवाद,परिजनों ने छिपकर बचाई जान

Apr3,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | चंडीगढ़ रोड पर इलाका भामियां में देर रात कुछ बदमाशों ने एक घर पर हमला कर दिया। घर के बाहर तेजधार हथियारों से हुल्लड़बाजी कर ललकारे मारे। परिवार के लोगों ने घर मे छिप कर जान बचाई। हमलावरों ने घर पर पत्थरबाजी भी की | जानकारी देते हुए भामियां रोड ग्रीन सिटी कालोनी के रहने वाले लक्की ने कहा कि उनकी कालोनी में दाखिल होने के दो गेट है। एक गेट उसके घर के सामने है। दूसरा गेट साथ वाली में है। देर रात वह अपनी गाड़ी टाटा-407 लेकर दूसरे गेट से आ रहा था। उस गली के कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। वह उससे बदतमीजी करने लगे। उन युवकों ने उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए गाड़ी उनके गेट से ना निकालने की सलाह दी। लक्की ने कहा कि वह किसी तरह जान बचा कर अपने घर भागा। लेकिन कुछ ही समय बाद हमलावर उसके घर के बाहर आ गए। उन लोगों ने जमकर घर के बाहर ईंट-पत्थर चलाए। उन लोगों ने तेजधार हथियारों से दरवाजे पर भी वार किए। इलाके में लगे सीसीटीवी में भी यह घटना कैद हो गई। इस मामले में उसने थाना जमालपुर की चौकी मुंडियां में शिकायत दर्ज करवाई है।

Miscreants-Pelted-Stones-At-The-House-A-Dispute-Broke-Out-Over-The-Removal-Of-The-Car-From-The-Gate-Of-The-Street-The-Family-Members-Saved-Their-Lives-By-Hiding

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं