September 23, 2026 00:43:21
ट्रेन की चपेट में आया दुकानदार:सैर करते समय पटरी में फंसा पैर, दोनों टांगे कटी; करता है जूतों की दुक

ट्रेन की चपेट में आया दुकानदार:सैर करते समय पटरी में फंसा पैर, दोनों टांगे कटी; करता है जूतों की दुकान

Apr3,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | गुरुवार सुबह माडल ग्राम नजदीक रेलवे ट्रेक पर सैर कर रहे व्यक्ति को ट्रेन की चपेट में आ गया। व्यक्ति की दोनों टांगें बुरी तरह से कट चुकी है। दर्द से कराहते हुए व्यक्ति को रेलवे ट्रेक पर खून से लथपथ हालत में देख आस-पास के लोगों ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। घायल की पहचान अशोक के रूप में हुई। उससे पास से मिले पहचान पत्र देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। ट्रेन देख कर व्यक्ति भागने लगा, लेकिन उसका पैर रेलवे पटरियों में फंस गया।
घटना स्थल पर तुरंत जीआरपी पुलिस पहुंची। घायल का नाम अशोक कुमार है। उसकी घंटाघर नजदीक बूट की दुकान है। घायल के दो बेटों विशु और रमन को जब आस-पास के लोगों ने सूचित किया तो परिजनों ने मौके पर पहुंच अशोक कुमार की पहचान की। अशोक को किस ट्रेन ने कुचला है इस बारे अभी पता नहीं चल सका है। अशोक की दोनों टांगें बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर कट गई है। लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख अशोक को पीजीआई रेफर कर दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों का कहना है कि अशोक मानसिक रुप से कमजोर है, जिस कारण उसे पता ही नहीं चला कि वह कब रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया।

A-Shopkeeper-Hit-By-A-Train-While-Walking-His-Leg-Got-Stuck-In-The-Track-Both-Legs-Were-Cut-Runs-A-Shoe-Shop

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं