September 23, 2026 00:00:04
Asi और कांस्टेबल से मारपीट:वर्दी फाड़ी, घूंसे मारे, शारीरिक शोषण-धोखाधड़ी के आरोपियों को पकड़ने गई थ

Asi और कांस्टेबल से मारपीट:वर्दी फाड़ी, घूंसे मारे, शारीरिक शोषण-धोखाधड़ी के आरोपियों को पकड़ने गई थी पुलिस

Apr3,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना | समराला रोड स्थित बाजीगर बस्ती में पुलिस पार्टी से मारपीट की गई। यहां कुछ लोगों ने एएसआई और कांस्टेबल को गले से पकड़ वर्दी फाड़ दी। दोनों को घूंसे मारे गए। कांस्टेबल को धक्का मार गली में गिरा दिया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इनमें से दो की पहचान मुलख राज और रवि निवासी बाजीगर बस्ती खन्ना के तौर पर हुई। सभी आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार सिटी थाना में 30 मार्च 2024 को एक महिला की शिकायत पर शारीरिक शोषण और इटली भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में बाजीगर बस्ती के रहने वाले जीता राम और पम्मा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस केस में आरोपियों को पकड़ने के लिए एएसआई मुखत्यार सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी बाजीगर बस्ती में गई थी। उनके साथ हवलदार परमजीत सिंह, कांस्टेबल सिमरनजीत सिंह थे। पुलिस पार्टी मुलख राज के घर के बाहर पहुंची तो वहां घर के बाहर मौजूद लोगों से पम्मा सिंह व जीता राम के घर के बारे में पूछा गया। एएसआई मुखत्यार सिंह के अनुसार जब वे आरोपियों के घर के बारे में पूछ रहे थे तो मुलख राज, रवि और दो अन्य लोगों ने पुलिस को गालियां देनी शुरू कर दीं। रवि और एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे आगे खड़े कांस्टेबल सिमरनजीत सिंह को गले से पकड़ लिया। फिर उसके साथ धक्का मुक्की करने लगे। मुलख राज व उसके एक साथी ने उसे गले से पकड़ लिया। उससे धक्का मुक्की करने लगे। उसकी वर्दी के 2 बटन टूट गए। फिर आरोपियों ने कांस्टेबल सिमरनजीत सिंह को धक्का देकर गली में गिरा दिया। एएसआई अनुसार आरोपियों ने उन्हें घूंसे मारे। सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। इस उपरांत आरोपी जान से मारने की धमकियां देते मौके से फरार हो गए। गौरतलब है कि मुलख राज के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Assault-With-Asi-And-Constable-Police-Had-Gone-To-Arrest-The-Accused-Of-Tearing-Uniform-Punching-Physical-Abuse-Fraud



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं