अमृतसर | युवक ने मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे का मर्डर कर दिया। इसके बाद खून से सनी लाशों को घर में छोड़ सीधा पुलिस स्टेशन पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरोपी की पहचान 35 साल के अमृतपाल सिंह निवासी कंदोवालिया कस्बा अजनाला के तौर पर हुई है। वह एयरपोर्ट पर नौकरी करता था। उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। वहीं मृतकों की पहचान मनबीर कौर (मां), अवनीत कौर (भाभी) और समर्थ (भतीजा) के रूप में हुई है। DSP तजिंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की पत्नी व दो बच्चे हैं, जो घर छोड़ चले गए थे। कुछ समय से वे डिप्रेशन में था। शुरुआती जांच में संदेह जताया जा रहा है कि उसने डिप्रेशन में आकर मां, भाभी और बच्चे का कत्ल कया। वारदात में प्रयोग की गए दातर को रिकवर कर लिया गया है। रात के समय आरोपी ने मां, भाभी और भतीजे को दातर से काटा। मां बाहर लॉबी में सो रही थी, जबकि अवनीत कौर और समर्थ कमरे में सो रहे थे। जिस तरह से कत्ल किया गया है उससे साफ है कि उसने सो रही मां पर वार किया। आवाज सुन भाभी अवनीत बाहर आने लगी तो उसने उस पर भी हमला किया। जिस तरह से अवनीत को काटा गया है, स्पष्ट है कि आरोपी का उसने विरोध किया है। वहीं बच्चे की उसने सोते वक्त हत्या की। अमृतपाल सिंह का बड़ा भाई प्रितपाल सिंह दुबई में जॉब करता है। प्रितपाल की पत्नी, बेटी और बेटा घर पर ही फैमिली के साथ रहते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि इनमें कोई फैमिली विवाद भी नहीं था। गांव के लोग भी हैरान हैं कि अमृतपाल सिंह ने ये कदम क्यों उठाया है। पूर्व सरपंच सत्यावर्नजीत सिंह ने बताया कि अमृतपाल शांत स्वभाव का था। आज तक उसका किसी के साथ झगड़ा तक नहीं हुआ। परिवार में खुशहाल था।
Murder-Of-Mother-Sister-In-Law-And-Nephew-Youth-Cut-All-Three-With-A-Sharp-Weapon-In-Depression-Reached-The-Police-Station-At-Night-And-Surrendered