लुधियाना। शुक्रवार रात करीब एक बजे समराला के गांव दयालपुरा के पास फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें फॉर्च्यूनर कार में सवार एसीपी और उनके गनमैन की जलने से मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक एसीपी की पहचान संदीप सिंह और गनमैन की पहचान परमजोत सिंह के रूप में हुई है। जब दोनों को डीएमसी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। लुधियाना के पूर्वी सब-डिवीजन में तैनात एसीपी संदीप सिंह अपने गनमैन परमजोत सिंह और ड्राइवर गुरप्रीत सिंह के साथ फॉर्च्यूनर कार में चंडीगढ़ से लुधियाना लौट रहे थे। जब उनकी कार समराला के पास दयालपुरा गांव में हाईवे पर पहुंची तो तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। जिस कारण एसीपी की कार को आग लग गई।
Ludhianas-Acp-And-Gunman-Burnt-Alive-In-Car-Fortuner-Collides-With-Oncoming-Scorpio-Car-Catches-Fire-On-The-Spot