लुधियाना। पाकिस्तान के तस्करों के लिए नशा सप्लाई करने वाले दो तस्करों को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। चेकिंग दौरान नाकाबंदी कर पुलिस ने आरोपियों को काबू किया है। सप्लेंडर बाइक पर सवार बदमाशों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। नशा तस्करों के पास पुलिस को ग्रे रंग का बैग मिला जिसकी सर्च की तो 5 किलो 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। नशा तस्करों की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ मत्ती और सन्नी कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मोहल्ला मोहकमपुरा नजदीक झुग्गियां वाला चौक लुधियाना के रहने वाले हैं। जानकारी देते हुए इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि देवीदास कट नजदीक इंद्र फार्म से जंडियाला गुरू को जाती जी.टी रोड सड़क पर यदि नाकाबंदी की जाए तो नशा तस्कर दबोचे जा सकते है। पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों नशा तस्करों को दबोच लिया। आरोपी सप्लेंडर बाइक पर ग्राहकों को हेरोईन डिलीवर करने जा रहे थे। आरोपी के बाइक पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी। आरोपी अमृतपाल सिंह मत्ती के खिलाफ पहले भी नशा तस्करों के तीन मामले दर्ज है। वह पिछले महीने ही जमानत पर जेल से बाहर आया है। आरोपी सन्नी ने कहा कि कोई काम न मिलने के कारण व नशा तस्करी करने लगा है। दोनों नशा तस्करों के पाकिस्तान और अलग-अलग प्रदेशों में नशा तस्करों से लिंक है। बदमाशों उनसे नशा खरीद कर सप्लाई करते थे। दोनों पाकिस्तान के एक नशा तस्कर के लिंक में है। हरबंस सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
Two-Smugglers-Supplying-Drugs-To-Pakistani-Suppliers-Arrested-5-Kg-50-Grams-Heroin-Recovered