September 24, 2026 03:32:16
डेरा प्रेमी ने की आत्महत्या:लोन की किश्त नहीं चुकाने से था परेशान; जहर पीया, शव को मॉर्च्युरी में रख

डेरा प्रेमी ने की आत्महत्या:लोन की किश्त नहीं चुकाने से था परेशान; जहर पीया, शव को मॉर्च्युरी में रखवाया

Apr6,2024 | Enews Team | Patiala

पटियाला | आनंद नगर एक्सटेंशन इलाके में रहने वाले एक डेरा प्रेमी ने धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद जहरीली वस्तु पीकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने वाले डेरा प्रेमी श्याम लाल उम्र तकरीबन 65 साल की बॉडी का पोस्टमॉर्टम करने के बाद पुलिस ने उसके बेटे जय कृष्ण के स्टेटमेंट के आधार पर एफआईआर दर्ज की है । जय कृष्ण ने अपने पिता की खुदकुशी के लिए एकता विहार कॉलोनी के रहने वाले भूपेश कुमार, रानी बाग भवानीगढ़ रोड नाभा के रहने वाले हरदीप सिंह, गुरबख्श कालोनी के रहने वाले देशराज और अर्बन स्टेट के रहने वाले पवन कुमार पर आरोप लगाए हैं। ‌ पुलिस ने इन सभी लोगों को नामजद कर लिया है। जय कृष्ण के अनुसार उनकी डिपार्टमेंटल स्टोर के अलावा आटा चक्की है। ‌ सितंबर 2023 में भूपेश कुमार ने अन्य लोगों के साथ उसके पिता के साथ मुलाकात करते हुए कहा कि चक्की को बेहतर बनाने के लिए वह 22 लाख रुपए का लोन करवा देगा। ‌ लोन पास करवाने के बाद 10 लाख 41000 के करीब पैसा इन लोगों ने अपने पास रख लिया और कहा कि यह लोग 85 लाख रुपए का और भी लोन पास करवा देंगे। अपने पास रखी हुई 10 लाख 41000 की रकम की किस्त वह खुद भर देंगे। इस रकम के बदले में आरोपियों ने अपने चेक सिक्योरिटी के तौर पर श्याम लाल को सौंप थे लेकिन आरोपियों ने लोन की किस्त नहीं चुकाई। जिस वजह से बैंक के मुलाजिम उनके घर लोन रिकवरी के लिए चक्कर लगाने लगे थे और उनके पिता इस बात को लेकर परेशान रहने लगे।

Dera-Lover-Ne-Ki-Suicide-Was-Troubled-By-Not-Paying-The-Loan-Installment-He-Drank-Poison-Kept-The-Body-In-The-Mortuary



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं