लुधियाना |ग्रामीण पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जो भोले-भाले लोगों को विदेश के सपने दिखाकर अपने जाल में फंसाता था। पैसा हाथ में आते ही आरोपी अपना असली रंग दिखाना शुरू कर देते हैं। ऐसा ही मामला गांव चौकीमान में देखने को मिला, जहां चौकीमान के एक युवक से शादी कराने और कनाडा भेजने का झांसा देकर 20 लाख रुपए ठगने वाले गिरोह के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में पीड़ित पत्नी सास ससुर ट्रैवल एजेंट बिचौला आदि शामिल है। आरोपियों की पहचान सवरनदीप सिंह नवदीप सिंह अरूणदीप कौर निवासी मकान नंबर 52 शिव विहार उतरा खंड, गुरप्रीत सिंह निवासी गांव गुडे, गुरध्यान सिंह निवासी कोहाडा रोड साहनेवाल के अलावा ट्रैवल एजेंट सतोष कुमारी निवासी मकान नंबर 424 पायल के रूप में हुई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे है। जिन को पकड़ने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है। इस मामले सबंधी जानकारी देते हुए चौकी चोकीमान के इंचार्ज रणधीर सिंह ने बताया कि पीड़ित जगसीर सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। जिसके चलते आरोपी गुरप्रीत सिंह ने उसका रिश्ता उतरा खड की रहने वाले आइलेट्स पास लड़की सवरनदीप कौर के साथ करवा दिया। इस दौरान दोनों परिवार की बातचीत पक्का होने के बाद 2023 में जगराओं के पैलेस में शादी हो गई। शादी के समय पूरा खर्च भी उसके परिवार द्वारा किया गया। शादी के 5 दिनों बाद ही लड़की को उसके माता पिता अपने घर ले गए। इस दौरान उसने लड़की को विदेश भेजने के लिये आरोपियों को 20 लाख रुपए फीस व फाइल खर्च के लिये दे दिये। लेकिन लड़की ने अपने मायके घर जाकर कहा मेरा आप के साथ कोई रिश्ता नही है। जब उस ने अन्य लोगो से इस सबंधी बात की। तो उलटा वह ही उसे धमकाने लगे कि चुपचाप समझौता कर ले। वरना किसी ना किसी मामले में फंसा कर उस पर केस दर्ज करवा देगे। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच दौरान पता चला कि आरोपियों ने गिरोह बना रखा है। जिसके चलते आरोपी ट्रैवल एजेंट सतोष कुमारी , गुरप्रीत और गुरध्यान सिंह तीनों मिलकर भोले भाले ऐसे लड़कों की तलाश करते है। जोकि शादी कर विदेश जाना चाहते है। फिर तीनों आरोपी मिलकर साजिश के तहत पहले लड़के को अपने जाल में फसाते है। फिर उसके परिजनों के जाल में फंसा कर लाखों रुपए लुटते है। जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रैवल एजेंट सतोष कुमारी पर पहले भी धोखाधडी का मामला दर्ज हो चुका है।
Ilets-Pass-Ladki-Se-Rachai-Shaadi-Ladki-Broke-The-Relationship-After-5-Days-With-20-Lakhs-Case-Against-6-People