September 23, 2026 00:43:56
Brs नगर में 70 साल के बुजुर्ग ने किया 4 साल की बच्ची से रेप, चाकलेट दिलाने के बहाने ले गया घर, लोगों

Brs नगर में 70 साल के बुजुर्ग ने किया 4 साल की बच्ची से रेप, चाकलेट दिलाने के बहाने ले गया घर, लोगों ने किया हंगामा

Apr7,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। बीआरएस नगर एल ब्लॉक में एक चार साल की बच्ची के साथ 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने चॉकलेट दिलाने के बहाने रेप कर डाला। बच्ची को ले जाते हुए उसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। परिवार को इसका पता चला तो उन्होंने शनिवार रात को लोगों के साथ मिलकर थाना सराभा नगर के बाहर हंगामा किया। लोगों ने यहां बताया कि शनिवार को 4 वर्षीय बच्ची एल ब्लाक में बने एक पार्क में खेल रही थी। मोहल्ले का रहने वाला करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति पार्क में बैंच पर आकर बैठ गया। उस व्यक्ति ने बच्ची को अपनी बातों में उलझाया। इसके बाद वह बच्ची को चाकलेट खिलाने के बहाने अपने कमरे ले गया और उसने बच्ची से गंदी हरकत की। पार्क के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बुजुर्ग बच्ची को लेकर जाते हुए नजर आ रहा है। करीब 12 बजे वह बच्ची को उंगली पकड़ कर अपने घर ले गया। इसके बाद 8 से 10 मिनट बाद बच्ची हाथ में एक लिफाफा पकड़े हुए अपने घर पहुंची। उसकी मां को शक हुआ। मां ने बच्ची को देखा तो उसके कपड़े खून से लथपथ थे। लोगों ने बताया कि बच्ची ने पूछने पर मां को बताया कि पड़ोसी अंकल उसे चाकलेट दिलाने का कहकर अपने साथ कमरे में ले गए। वहां उसने उसके साथ गंदी हरकत की है। बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे बच्ची से हुई दरिंदगी की जानकारी दी। वह तुरंत काम से घर वापस आया। वह बच्ची को इलाके की एक महिला डॉक्टर के पास चैकअप के लिए लेकर गए। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि बच्ची के साथ रेप जैसी कोई घटना हुई है। वह तुरंत सिविल अस्पताल ले जाएं। व्यक्ति इसके बाद तुरंत बेटी को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि बेटी की हालत नाजुक है। वहीं इस बीच वारदात की सूचना पाकर लोग गुस्सा उठे। इलाके के लोगों ने आरोपी बुजुर्ग को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की के पिता का आरोप है कि आरोपी बुजुर्ग के बेटे सिविल अस्पताल में भी उसे धमकाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। उनकी जान को खतरा है। बच्ची से दरिंदगी को लेकर सिविल अस्पताल की डॉक्टर से संपर्क किया तो उन्होंने बच्ची से रेप हुआ है या नहीं, इस बारे में फिलहाल कुछ भी कहने से मना कर दिया। उधर, थाना सराभा नगर के एसएचओ परमवीर सिंह ने बताया कि बच्ची को अस्पताल में भेज मेडिकल जांच करवाई जा रही है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर अगली करवाई की जाएगी।

In-Brs-Nagar-A-70-Year-Old-Man-Raped-A-4-Year-Old-Girl-Took-Her-Home-On-The-Pretext-Of-Giving-Her-Chocolate-People-Created-Ruckus



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं