September 23, 2026 00:43:07
केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे Aap के राजनेता, आप पार्टी को रोकना भाजपा का एजे

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे Aap के राजनेता, आप पार्टी को रोकना भाजपा का एजेंडा

Apr7,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में आज आम आदमी पार्टी (आप) के राजनेता व वर्कर डीसी दफ्तर के सामने भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ये ईडी द्वारा दिल्ली सीएम एवं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में गिरफ्तार करने का विरोध कर रहे हैं। आप वर्करों ने इस दौरान केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। आप के जिला प्रधान शरणपाल सिंह मक्कड़ ने कहा कि केन्द्र सरकार के इशारे में जांच एजेंसियां काम कर रही है। इस कारण बिना किसी कारण दिल्ली में आप प्रमुख और अन्य सीनियर नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। ED को केजरीवाल, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। आज यह भूख हड़ताल सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए यह भूख हड़ताल की जा रही है। केन्द्र सरकार ज्यादा समय तक आप नेताओं को सलाखों के पीछे नहीं रख सकेते। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर ने कहा कि भाजपा का सिर्फ एक एजेंडा है कि आम आदमी पार्टी को किसी तरह से रोका जाए। इसी कारण सीनियर नेताओं को जेलों में धकेला जा रहा है। आप पार्टी कमजोर नहीं बल्कि मजबूत हो रही है। भिंडर ने कहा कि जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल पैसों के जाल में फंस गए है। भाजपा ने अपनी गोटियां फेंकी हुई है जिसमें ये दोनों नेता फंसे है। भिंडर ने कहा कि शिअद को भी लोक सभा के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहा। विपन सूद काका पार्टी की कमजोर हालत के कारण खुद चुनाव से पीछे हट गए है।

Aap-Politicians-Sitting-On-Hunger-Strike-In-Protest-Against-Kejriwals-Arrest-Bjps-Agenda-To-Stop-Aap-Party



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं