September 22, 2026 23:58:49
दोराहा में बैंक के ताले तोड़कर चोरी, एटीएम उखाड़ने का भी प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

दोराहा में बैंक के ताले तोड़कर चोरी, एटीएम उखाड़ने का भी प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Apr13,2024 | Enews Team | Chandigarh

खन्ना। खन्ना के दोराहा शहर में कोटक महिंद्रा बैंक के ताले तोड़े गए। यहां चोरों ने गत रात्रि बैंक से कैश चोरी करने की कोशिश की। कैश तक चोर नहीं पहुंच सके। वे बैंक से एसी चोरी करके ले गए। एटीएम उखाड़ने की भी कोशिश की गई। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके और वहां से भाग गए। भागते समय चोर बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। दोराहा में कोटक महिंद्रा बैंक में चोरी की जानकारी सुबह उस समय मिली जब सुबह आसपास के लोग अपनी दुकानें खोलने पहुंचे। तभी बैंक वालों और पुलिस को सूचित किया गया। डीएसपी निखिल गर्ग मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने कहा कि सीसीटीवी से चोरों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के दौरान बैंक प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई। एक तरफ रात को खुले रहने वाले एटीएम पर पुलिस प्रशासन की तरफ से सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने की हिदायत है वहीं कोटक महिंद्रा बैंक के एटीएम पर कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। डीएसपी निखिल गर्ग ने कहा कि इसे लेकर भी बैंक वालों से कारण पूछेंगे।

Theft-By-Breaking-Bank-Locks-In-Doraha-Also-Attempted-To-Uproot-Atm-Thieves-Caught-In-Cctv

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं