September 22, 2026 23:57:50
सूटकेस में शव मिलने का मामला:सीसीटीवी और गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस, 6 टुकड़ों में मिला था

सूटकेस में शव मिलने का मामला:सीसीटीवी और गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस, 6 टुकड़ों में मिला था शरीर

Apr14,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | गुरुवार दोपहर 11.30 बजे शेरपुर पुल और रेलवे लाइन पर पुलिस को सूट केस में व्यक्ति का शव टुकड़ों में मिला। पुलिस 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है लाडोवाल से ढंडारी इलाके तक की प्रमुख फैक्ट्रियों में भी पुलिस ने मरने वाले की तस्वीर वायरल की है। पुलिस के पास वर्क की लीड उस समय शुरू होगी। जब मरने वाले व्यक्ति की पहचान हो पाएगी। अभी तक पुलिस कई थ्योरियों पर काम कर रही है। कुछ समय पहले हुआ कत्ल, शव से खून भी नहीं सुखा शव की हालत से इतना जरूर क्लियर है कि मरने वाले का कत्ल ताजा किया गया है। उसके शरीर के पार्ट्स पर लगा खून अभी सूखा नहीं है। उसे कटर से काटा गया है। मृतक की बाजू पर एक काले रंग का धागा बंधा है। पुलिस लाडोवाल टोल प्लाजा पर भी कैमरे चेक कर रही है। हाईवे पर कुछ ढाबों पर लगे कैमरें भी पुलिस ने खंगाले है। हत्यारे यदि किसी दो पहिया वाहन पर आए होंगे तो उन्हें ट्रेस करना आसान होगा, लेकिन यदि किसी कार में हत्यारे आए है तो ट्रेस करने में पुलिस को काफी दिक्कत आने वाली है। पुलिस ने शेरपुर चौक का मैप तैयार किया है। उस मुताबिक पुलिस शेरपुर चौक से छोटे इलाकों के जाते सक्रिय रास्तों पर भी सीसीटीवी चैक कर रही है। शव के पास मिले सूट केस पर भी पुलिस जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने शहर के समस्त थानों और चौकियों पर वायरलेस की है। पिछले 1 महीने से लापता लोगों का रिकार्ड भी पुलिस चौक कर रही है। घटना स्थल नजदीक रहने वाले लोगों से भी पुलिस लगातार कड़ी पूछताछ में जुटी है। गुरुवार सुबह शेरपुर पुल के नीचे रेलवे लाइनों के किनारे किसी रेलवे पेट्रोलिंग टीम ने एक लिफाफा पड़ा देखा। जिसमें व्यक्ति के अंग पड़े थे। सूचना थाना जीआरपी की पुलिस को दी गई। उक्त लिफाफे में गर्दन, दोनों बाजू और टांगें पड़ी थी। जांच के दौरान पता चला कि रेलवे लाइनों के ऊपर से निकल रहे नेशनल हाईवे के पुल पर एक सूटकेस भी लावारिस हालत में पड़ा है, जिसमें इस व्यक्ति का धड़ पैक किया हुआ है। जिसके बाद जिला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Case-Of-Dead-Body-Found-In-Suitcase-Police-Is-Checking-Cctv-And-Missing-Records-Body-Was-Found-In-6-Pieces



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं