लुधियाना। लुधियाना के सिविल अस्पताल में एक ही बेड पर मरीज और शव इकट्ठे पूरी रात पड़े रहे। सुबह जब मीडिया को किसी व्यक्ति ने सूचित किया तो अस्पताल प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई। जानकारी मुताबिक देर रात अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति को एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अज्ञात व्यक्ति के साथ ही बेड पर अन्य मरीज सुनील भी एडमिट है। दाखिल होने के करीब 3 से 4 घंटे बाद उस अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति के साथ लेटे सुनील ने कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति कल से उसका साथ लेटाया हुआ है। रात को उसकी मौत हो गई। करीब 12 घंटे तक मरीजों के वार्ड में ही अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा रहा। पत्रकारों ने सिक्योरिटी गार्ड को मृतक बुजुर्ग व्यक्ति के बारे सूचित किया जिसके बाद स्टाफ ने उसे चैक कर मृतक करार दिया। मृतक व्यक्ति के पूरी रात वीटल मीटर भी लगाए रखा। इस संबंधी एसएमओं मंदीप कौर सिद्धू से इस बारे जानना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। डयूटी पर तैनात महिला डॉक्टर ने यह कह कर पल्ला झाड़ दिया कि उन्हें इस संबंधी कुछ ज्यादा पता नहीं है। वह इस मामले में कुछ नहीं कह सकती।
The-Dead-Body-Kept-On-The-Patients-Bed-In-The-Civil-Hospital-Remained-Lying-The-Whole-Night-Was-Picked-Up-By-The-Hospital-Staff-In-The-Morning