September 23, 2026 02:04:08
पंजाब में अकाली दल को झटका: पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़ी, Aap में शामिल; जालंधर से लोकसभा कैंडिडेट ह

पंजाब में अकाली दल को झटका: पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़ी, Aap में शामिल; जालंधर से लोकसभा कैंडिडेट हो सकते हैं

Apr14,2024 | Enews Team | Ludhiana

जालंधर। जालंधर से शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और जालंधर की आदमपुर सीट से पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू आज आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। टीनू पार्टी में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ स्थित CM हाउस पहुंचे थे। उनकी जॉइनिंग CM भगवंत मान समेत कई वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई। टीनू के साथ कई समर्थकों ने भी AAP की सदस्यता ली है। काफी समय से टीनू के AAP में शामिल होने की चर्चा थी। टीनू जालंधर सीट से AAP के लोकसभा उम्मीदवार हो सकते हैं, क्योंकि टीनू की जालंधर में दलित वोटों पर मजबूत पकड़ है। पार्टी छोड़ने के बाद पवन टीनू ने कहा है कि AAP सरकार द्वारा पंजाब में लोकहित के लिए बनाई गई स्कीमों को देखते हुए मैंने पार्टी जॉइन की है। AAP सरकार ने साबित किया है कि वह देश के लिए काम करेगी। टीनू ने कहा, 'CM मान ने मुझे उत्साहित किया। वह पंजाब के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें कोई भी गरीब व्यक्ति कहीं भी रोक कर कुछ भी पूछ सकता है। वह इतने साधारण हैं।' टीनू बोले कि पंजाब के स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, घर पर आटा दाल पहुंचाने की योजना सहित कई ऐसे कार्य AAP सरकार ने पंजाब में किए हैं, जो पिछली सरकारों ने नहीं किए। टीनू ने कहा कि जब AAP सरकार काम कर रही है तो मैं उसकी निंदा कैसे कर सकता हूं। टीनू ने आगे कहा कि केंद्र सरकार देश के संविधान को खतरे में डाल रही है। AAP के खिलाफ केंद्र साजिश रच रहा है। इसलिए, अब हमें अपनी स्थिति क्लियर करनी पड़ेगी कि कौन संविधान के हित में है और कौन उसके खिलाफ। AAP सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि वह गरीबों और आम लोगों के हित में है। अकाली दल का नाम लिए बिना टीनू ने कहा कि कई पार्टियों को तो यह तक नहीं पता कि वह स्टैंड कहां करते हैं।

Shock-To-Akali-Dal-In-Punjab-Former-Mla-Leaves-Party-Joins-Aap-Can-Be-Lok-Sabha-Candidate-From-Jalandhar



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं