September 23, 2026 00:43:10
चंडीगढ़ में पानी की बर्बादी करने वालों की खैर नहीं: कल से कटेंगे चालान, नहीं रुके तो कनेक्शन भी कटेगा

चंडीगढ़ में पानी की बर्बादी करने वालों की खैर नहीं: कल से कटेंगे चालान, नहीं रुके तो कनेक्शन भी कटेगा, टीमें गठित

Apr14,2024 | Enews Team | Ludhiana

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के लोगों को गर्मियों में पीने का पानी बिना किसी किल्लत से मुहैया करवाने के लिए नगर निगम सख्त है। निगम ने तय किया है कि 15 अप्रैल यानी की सोमवार से जो पानी की बर्बादी करेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके तरह जहां 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद व्यक्ति बाज नहीं आता है तो सीधे पानी का कनेक्शन ही काट दिया जाएगा। नियम तोड़ने पर निगम की तरफ से कोई अलग से नोटिस नहीं दिया जाएगा। यह कार्रवाई 30 जून तक चलेगी। जुर्माना पानी के बिल में जुड़कर आएगा। नगर निगम की तरफ से कुछ नियम तय किए हैं, जिनका लोगों को सख्ती से पालन करना होगा। ताजे पानी की पाइप से गाड़ियों व आंगन को लोग नहीं धो पाएंगे। लॉन को सीधे पानी नहीं दे पाएंगे। वहीं, किसी अन्य काम के लिए पानी की बर्बादी पर भी निगम की नजर रहेगी। वाटर मीटर के चैंबर में लीकेज, डेजर्ट कूलर में लीकेज व ओवर फ्लो समेत कई चीजों को इसमें शामिल किया गया है। पानी की बर्बादी करने वालों से निपटने के लिए नगर निगम ने 18 टीमें बनाई हैं। इन टीमों वाटर सप्लाई विभाग के अधिकारी व जेई तक शामिल हैं। ये टीमें सुबह-शाम को शहर के अलग- अलग हिस्सों में जाकर नजर रखेगी। जो भी व्यक्ति इस दौरान पानी बर्बाद करता दिखता है, उस पर कार्रवाई करेगी। इन टीमों को विभिन्न जोन में बांटा गया है।

Those-Wasting-Water-In-Chandigarh-Will-Not-Fare-Well-Challans-Will-Be-Issued-From-Tomorrow-If-They-Do-Not-Stop-Connections-Will-Also-Be-Disconnected-Teams-Formed



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं