September 23, 2026 00:00:18
जेलों की सुरक्षा के मामले में हरियाणा से सीखे पंजाब:पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने केस की सुनवाई करते

जेलों की सुरक्षा के मामले में हरियाणा से सीखे पंजाब:पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने केस की सुनवाई करते हुए दी नसीहत

Apr15,2024 | Enews Team | Ludhiana

चंडीगढ़। जेलों की सुरक्षा से जुड़े मामले की पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कहा कि पंजाब की अपेक्षा हरियाणा की जेलों में सुरक्षा प्रबंध काफी अच्छे हैं। पंजाब को इस मामले में हरियाणा से सबक लेना चाहिए। वहीं, अदालत ने पंजाब सरकार को जेलों में मिले मोबाइल फोन की जानकारी, अब तक दर्ज की गई एफआईआर व आरोपियों पर की गई कार्रवाई संबंधी तीस अप्रैल तक जबाव दाखिल करने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि जेलों में मोबाइल फोन का प्रयोग, फिरौती की कॉल्स व रैकेट चलाने के सारे मामले पंजाब की जेलों में ही क्यों सामने आते हैं। ऐसे केस हरियाणा की जेलों में क्यों नहीं सामने आते हैं। इससे एक बात तो साफ है कि हरियाणा की जेलों में सुरक्षा इंतजाम पंजाब की जेलों से बेहतर है। पंजाब को इस मामले में हरियाणा से सबक लेना चाहिए। पंजाब की जेलों की सुरक्षा से जुड़े मामले का पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा खुद संज्ञान लिया गया है। साथ ही इस मामले में सरकार बता चुकी है कि जेलों में कैदियों के लिए अतिरिक्त बैरक बनाई जाएंगी। यह काम करीब डेढ़ साल में पूरा किया जाएगा। जबकि, अति आधुनिक कैमरे व अन्य सुरक्षा इंतजाम 3 महीने में पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद कोर्ट ने प्रोग्रेस रिपोर्ट तलब की थी। उम्मीद है कि अगले महीने तक यह काम पूरा हो जाएगा।

Punjab-Should-Learn-From-Haryana-Regarding-The-Security-Of-Jails-Punjab-And-Haryana-High-Court-Gave-Advice-While-Hearing-The-Case



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं