September 23, 2026 00:43:40
पंजाब में फैक्ट्री मालिक की हत्या:aap वर्कर ने हथियारों से किए 17 बार वार, आंतें बाहर आईं; गर्भवती प

पंजाब में फैक्ट्री मालिक की हत्या:aap वर्कर ने हथियारों से किए 17 बार वार, आंतें बाहर आईं; गर्भवती पत्नी भी घायल

Apr15,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर । जालंधर में रविवार रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना बस्ती शेख के मोहल्ला चाय आम की है। मृतक बाइक पर गर्भवती पत्नी को दवाई दिलाने के लिए लेकर जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया। तेजधार हथियारों से बदमाशों ने करीब 17 बार युवक के सिर, पीठ और पेट में वार किए। युवक की आंतें तक बाहर आ गईं। सारी वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है। जख्मी पत्नी अंकित को बचाती हुई नजर आ रही है। जिसमें आरोपी पीड़ित युवक पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, अभी तक मामले में पुलिस ने करीब तीन आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है। मृतक की पहचान बस्तियात के रहने वाले अंकित जंबा (26) के रूप में हुई है। अंकित प्लास (औजार) फैक्ट्री का मालिक था। हत्या का आरोप आम आदमी पार्टी के वर्कर करण मल्ली और उनके साथियों पर लगा है। थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने AAP वर्कर करण मल्ली, सोनू, अजय, सन्नी सहित 6 के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक के भाई मनी ने बताया कि उनका आरोपियों के साथ पुराना झगड़ा चल रहा है। इसी रंजिश पर उन पर हमला किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। आरोपी मल्ली एरिया में नशा बिकवाता है। मनी ने बताया कि अंकित की 4 साल पहले मनीषा के साथ शादी हुई थी। मनीषा अब 4 माह की गर्भवती है। परिवार बहुत खुश था। मनीषा ने बताया कि वह अपने पति अंकित के साथ बाइक पर सवार होकर रात के वक्त दवा लेने और ससुराल जा रही थी। जब वह मोहल्ला चाय आम से बाहर निकले तो सोनू नाम के लोकल बदमाश ने उनका बाइक अपने घर के बाहर रोक लिया। बाइक रोकते ही सोनू ने अपने पिता, दोस्त करण मल्ली सहित 6 लोगों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। वह पति को छुड़ाने आगे गई तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ पर गंभीर चोट आई। करीब 5 मिनट तक चले खूनी खेल के बाद आरोपी क्राइम सीन से भाग निकले। इसके बाद उसने आसपास के लोगों ने पति को अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।

Factory-Owner-Murdered-In-Punjab-Aap-Worker-Stabbed-Him-17-Times-With-Weapons-Intestines-Came-Out-Pregnant-Wife-Also-Injured



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं