September 24, 2026 02:40:39
लुधियाना की महिला ने भाखड़ा में कूदकर सुसाइड किया:6 महीने पहले दूसरी शादी हुई, पहले पति ने भी यहीं की

लुधियाना की महिला ने भाखड़ा में कूदकर सुसाइड किया:6 महीने पहले दूसरी शादी हुई, पहले पति ने भी यहीं की थी आत्महत्या

Apr17,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना की महिला ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला का शव नंगल नहर से बरामद हुआ है। मृतका की पहचान कमलप्रीत कौर (36) के रूप में हुई है। जिस जगह पर महिला ने सुसाइड किया है, उसी जगह पर करीब 2 साल पहले उसके पहले पति ने सुसाइड कर लिया था। कमलप्रीत की 6 महीने पहले ही दूसरी शादी हुई थी। कमलप्रीत कौर की मां सुरिंदर कौर ने कहा कि वह केसरगंज मंडी की रहने वाली है। उसकी बेटी के पहले पति तजिंदर सिंह कोहली को 2 साल पहले कारोबार में घाटा हो गया था। जिसके चलते उसने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया था। 6 महीने पहले उन्होंने बेटी कमलप्रीत की शादी मंडी गोबिंदगढ़ के अमरिंदर सिंह से की। अमरिंदर खुद को कांग्रेसी नेता कहता है। ससुराल वाले कमलप्रीत को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। कई बार उससे मारपीट भी की गई। पिछले 20 दिनों से कमलप्रीत मायके में ही थी। मंगलवार को कमलप्रीत घर कहकर गई थी कि उसे बुखार है, वह दवाई लेने जा रही है। जब वह घर वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। कमलप्रीत का शव बहता देख किसी गोताखोर ने शव को बाहर निकालते की वीडियो बना वायरल कर दी। उनके रिश्तेदारों ने फोन पर एक वीडियो भेजी, जिसके कमलप्रीत की लाश नंगल नहर में तैर रही थी। सुरिंदर कौर ने कहा कि कमलप्रीत के ससुरालवाले आए दिन कोई न कोई डिमांड करते थे। इसकी वजह से बेटी काफी परेशान रहती थी।

Ludhiana-Woman-Committed-Suicide-By-Jumping-Into-Bhakra-Second-Marriage-Took-Place-6-Months-Ago-First-Husband-Had-Also-Committed-Suicide-Here



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं