September 24, 2026 02:39:38
सलमान खान के घर फायरिंग का पंजाब कनेक्शन:शूटर के पिता का खुलासा- बेटा जालंधर में मजदूरी करता था, मुं

सलमान खान के घर फायरिंग का पंजाब कनेक्शन:शूटर के पिता का खुलासा- बेटा जालंधर में मजदूरी करता था, मुंबई कैसे पहुंचा, पता नहीं

Apr17,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के मामले में पंजाब के जालंधर से कनेक्शन जुड़ा है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने बिहार के बेतिया के रहने वाले विक्की साहेब गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को दबोच लिया है। मंगलवार की रात मुंबई पुलिस इन दोनों के गांव मसही आई थी। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई। मामले में अभी पुलिस की जांच जारी है। सागर पाल के पिता जोगिंदर शाह ने कहा- "उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि उनका बेटा सलमान खाने के घर फायरिंग करके आया है। मैं खुद हैरान हूं कि वह जालंधर के बजाय मुंबई कैसे पहुंच गया। वह पिछले काफी समय से जालंधर में ही मजदूरी कर रहा था। यहां वह किससे मिला, किससे नहीं, उस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।" सीधा लड़का था। हाल में होली के बाद वापस गया था। पुलिस वाले आए और उसके भाई राहुल को पकड़कर ले गए। पुलिस जांच में ये भी पता चला है कि सागर का पूरा परिवार मजदूर है। मजदूरी करके ही पूरे परिवार का गुजारा होता है। जोगिंदर शाह का बयान सामने आने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने जालंधर पुलिस से संपर्क साधा है। हालांकि इसे लेकर किसी भी अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया है, क्योंकि मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों से पता चला है कि सागर पहले जालंधर में ही था। जालंधर में ही वह किसी तीसरे व्यक्ति के जरिए लॉरेंस गैंग के टच में आया। इसलिए मुंबई पुलिस इस मामले में जालंधर से जानकारी जुटा रही है। विक्की के पिता साहेब साह ने कहा मैं किसान हूं और मेरा बेटा किसान है। घर से मजदूरी के लिए गया था। किसी के बहकावे में आकर उसने सलमान खान के घर पर गोली चली दी होगी। इसके लिए मैं खुद सलमान खान से माफी मांगता हूं। उनसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि मेरे बेटे को माफ कर दें।

Punjab-Connection-Of-Firing-At-Salman-Khans-House-Shooters-Father-Revealed-Son-Used-To-Work-As-A-Laborer-In-Jalandhar-Dont-Know-How-He-Reached-Mumbai



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं