September 23, 2026 00:00:43
ब्रेकिंग न्यूज़ - लुधियाना में बच्ची दिलरोज मर्डर केस में ऐतिहासिक फैसला, महिला दोषी को फांसी की सजा

ब्रेकिंग न्यूज़ - लुधियाना में बच्ची दिलरोज मर्डर केस में ऐतिहासिक फैसला, महिला दोषी को फांसी की सजा, दोषण रोते हुए बोली मेरे 2 बच्चे हैं, रहम करो

Apr18,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में ढाई साल की बच्ची दिलरोज कौर को जिंदा दफनाने वाली पड़ोसन महिला नीलम को कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी है। महिला ने बच्ची दिलरोज को पहले किडनैप किया। इसके बाद गड्ढा खोदकर उसे जिंदा दफना दिया। इससे उसकी मौत हो गई। दिलरोज की हत्यारी नीलम को जब फांसी की सजा सुनाई गई तो वह जज के सामने फूट-फूटकर रोने लगी। उसने जज से रहम की अपील की। नीलम ने कहा, 'जज साहब, प्लीज मुझे बख्श दो। मेरे भी दो बच्चे हैं।' इस पर टिप्पणी करते हुए अदालत ने कहा कि इस तरह के मामले में कोई अपील नहीं बनती। नीलम ने 28 नवंबर 2021 को शिमलापुरी इलाके से बच्ची दिलरोज को स्कूटी पर किडनैप कर सलेम टाबरी इलाके में गड्ढा खोद कर जिंदा दफन कर दिया था। इस मामले में बीते शुक्रवार को सेशन जज मुनीष सिंघल की अदालत ने उसे दोषी ठहराया था। नीलम को फांसी की सजा होने के बाद दिलरोज के पिता हरप्रीत सिंह ने कहा कि आज उन्हें इंसाफ मिला है। इसके लिए वह कानून का और देश के सिस्टम का आभार जताते हैं, जिन्होंने हत्यारी महिला को फांसी की सजा सुनाई। पूरे देश के लोगों का भरोसा एक बार फिर न्यायपालिका पर कायम हुआ है। दिलरोज के पुलिसकर्मी पिता हरप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह अपने बच्चों के लिए बाजार से खिलौने और चीज लेकर आते रहते थे। नीलम का तलाक हो चुका था। इसलिए, वह अपने बच्चों के लिए यह सब नहीं ला पाती थी। इससे वह दिलरोज से रंजिश रखने लगी। इसके बाद एक दिन वह दिलरोज को स्कूटी पर बिठाकर ले गई और उसे गड्ढा खोदकर जिंदा दफना दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया था कि दिलरोज घर से गायब हुई थी। इसके बाद उसकी अपने स्तर पर तलाश की गई। नीलम भी दिलरोज की तलाश करने का नाटक कर रही थी। बाद में किडनैपिंग के शक में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची और इलाके में CCTV कैमरे चेक किए। इस दौरान पुलिस को दिखा कि नीलम ही बच्ची को स्कूटी पर बैठाकर ले जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने नीलम को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में नीलम ने दिलरोज की हत्या की बात कबूल कर ली। उसने पुलिस को बताया कि वह दिलरोज को एल्डिको के नजदीक खाली जगह पर ले गई। वहां उसने गड्ढे में उसे जिंदा दफन किया।

Breaking-News-Historic-Verdict-In-Ludhiana-Girl-Dilroz-Murder-Case-Death-Sentence-To-Woman-Convict-Doshan-Cryingly-Said-I-Have-2-Children-Have-Mercy



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं