ई न्यू पंजाब, लुधियाना पंजाब पुलिस की ओर से दो खालिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार किये गए है ।इनमें एक आंतकवादी की गिरफ्तारी गुरदासपुर व दूसरे की गिरफ्तारी लुधियाना से की गई है। बताया जाता है कि इन आतंकवादियों के साथ एक महिला भी गिरफ्तार की गई है जो लुधियाना में किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स की नौकरी करती थी। बताया जाता है कि पुलिस इन आतंकवादियों को पकड़कर चंडीगढ़ ले गई है और यहीं पर पुलिस व अन्य विभागों की ओर से पूछताछ के बाद बड़े खुलासे हो सकते हैं। बताया जाता है कि ये आंतकवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे और इन्हें विदेशों से धन मुहैया करवाया जा रहा था।
Two terrorist arrest with a women