September 24, 2026 01:11:29
नींद की झपकी लगने से दो ट्रक की आपस में हुई टक्कर, स्टेयरिंग के बीच फंसा एक ड्राइवर, मौत

नींद की झपकी लगने से दो ट्रक की आपस में हुई टक्कर, स्टेयरिंग के बीच फंसा एक ड्राइवर, मौत

Apr26,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शुक्रवार सुबह ताजपुर हाईवे पुल पर एक तेजरफ्तार ट्रक चालक की सड़क हादसा में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ। ड्राइवर ने आगे जा रहे अन्य ट्रक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक का कैबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक वाला ड्राइवर स्टेयरिंग और कैबिन के बीच फंस गया। मरने वाले ड्राइवर का नाम सुखदेव है। वह झांडली से फगवाड़ा गाड़ी लेकर जा रहा था। ट्रक ड्राइवर अजुर्न ने कहा कि पानीपन से श्रीनगर ब्लाक लेकर जा रहा था। समराला चौक नजदीक ताजपुर पुल के ऊपर उसका ट्रक करीब 20 या 30 की स्पीड से जा रहा था। पीछे से तेजरफ्तार ट्रक चालक ने उसे जबरदस्त टक्कर मारी। उसने ट्रक से बाहर आकर देखा पीछे टक्कर मारने वाले ड्राइवर की मौत हो चुकी थी। उसके कानों में हैडफोन लगे हुए थे। उसने शोर मचाया और राहगीर ट्रक चालकों को रोका। मृतक ड्राइवर को बाहर निकालने की काफी कोशिश की लेकिन वह बाहर नहीं निकल सका। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर ट्रैफिक जोन इंचार्ज दीपक कुमार पहुंचे। पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत NHI के अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर कटर मशीन मंगवा कर कैबिन भी कटवाया लेकिन फिर भी मृतक ड्राइवर को बाहर नहीं निकाला जा सका। आखिर में करीब 3 घंटे के क्रेन की मदद से कैबिन की स्टेयरिंग सीट को खींच कर शव बाहर निकाला गया। मृतक सुखदेव के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमाटर्म के लिए रखवा दिया गया है।

Two-Trucks-Collided-Due-To-A-Nap-One-Driver-Stuck-Between-The-Steering-Died

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं