जालंधर | थाना आदमपुर की चौकी अलावलपुर के सामने गंदे नाले से एक सिर कटी हुई लाश बरामद होने से सनसनी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान आदमपुर के रहने रहने वाले कुलविंदर सिंह उर्फ रिंका के रूप में हुई है, जो कि मेहनत मजदूरी करता था। हत्या के पास शव को जलाया गया और फिर उसके नाले में फेंक दिया गया। हत्या करने वाला उसके गांव का ही रहने वाला है। जांच के लिए क्राइम सीन पर पुलिस पार्टी पहुंच गई थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, डीएसपी आदमपुर सुमित सूद ने कहा- आरोपी के काफी करीब पहुंच गए हैं। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात के बाद मौके पर पीड़ित परिवार द्वारा जमकर हंगामा किया गया। परिवार ने आरोप लगाया है कि पैसे के लेनदेन को लेकर रिंका की हत्या की गई है। पुलिस पार्टी जब जांच के लिए पहुंची तो रिंका के जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान की गई। जिसके बाद जानकारी परिवार को दी गई। परिवार ने क्राइम सीन पर पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया। चौकी अलावलपुर के बाहर परिवार द्वारा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। परिवार काफी देर तक चौकी के बाहर धरने पर बैठा रहा। मिली जानकारी के अनुसार गला काटकर हत्या करने के बाद मृतक का शव मौके क्राइम सीन पर फेंका गया था। वहीं उसका कटा हुआ सर आरोपी ने नाले में फेंक दिया था। जिसे बाद में आग लगाने की कोशिश की गई। प्राथमिक जांच के अनुसार आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है। आरोपी मृतक के गांव का ही रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही थाना आदमपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बता दें कि ये शव शनिवार सुबह बरामद किया गया है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है। मृतक के शरीर पर अन्य जगह पर भी काफी घाव थे। क्राइम सीन पर जांच के लिए थाना आदमपुर और देहात पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंच गए थे। क्राइम सीन के आसपास मौजूद लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। जिसके बाद सोनू का नाम सामने आया। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
After-Murder-The-Dead-Body-Was-Burnt-And-Then-Thrown-In-The-Drain-Decapitated-Body-Found-In-Front-Of-Alawalpur-Police-Post-Commotion-Of-The-Family-After-Reaching-The-Crime-Scene