September 24, 2026 02:38:46
जालंधर में नागरा फाटक पर रेलवे की बड़ी लापरवाही: ट्रेन आने पर सोता मिला गेटमैन, राहगीरों ने ट्रैफिक

जालंधर में नागरा फाटक पर रेलवे की बड़ी लापरवाही: ट्रेन आने पर सोता मिला गेटमैन, राहगीरों ने ट्रैफिक रोक बचाई लोगों की जान

Apr27,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। जालंधर में नागरा रेलवे क्रॉसिंग के पास आज (शनिवार) सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। नागरा रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ट्रेन आने से पहले फाटक बंद नहीं कर पाया। गनीमत यह रही कि एक राहगीर ने ये सारा घटनाक्रम देख लिया। जिसके बाद उसने तुरंत दोनों तरफ से ट्रैफिक रोक लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त रेलवे क्रॉसिंग से कई सब्जी विक्रेता गुजरते हैं। बता दें कि ये घटना आज तड़के करीब पांच बजे की है। जिस व्यक्ति ने दोनों तरफ से ट्रैफिक रोका, उसने जब गेटमैन के कमरे में देखा तो वह सो रहा था। जिसके बाद उसने मौके पर उक्त गेटमैन का वीडियो भी बनाया। घटना की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी गई है। राहगीरों के मुताबिक, घटना के वक्त एक साइकिल सवार पटरी पर गया था, मगर समय रहते उसे बचा लिया गया। जिसके बाद गेटमैन द्वारा फाटक बंद किया गया। सब्जी मंडी जा रहे गणेश कुमार ने बताया कि वह जब फाटक क्रॉस करने लगा तो उसने एक दम से देखा कि ट्रेन आ रही है। ट्रेन का हॉर्न सुनकर किसी तरह गणेश ने अपनी जान बचाई। पीड़ित बोला कि, जब गेटमैन से बात की गई तो उसने कहा कि मैंने सोचा कि फाटक बंद कर दिया है, लेकिन फाटक खुला था। सब्जी विक्रेता रवि शंकर ने कहा कि समय रहते दोनों तरफ से लोगों को ना रोका जाता तो घटना बड़ी हो सकती थी। क्योंकि उक्त फाटक पर सुबह सुबह सब्जी मंडी की वजह से काफी आवाजाही होती है। उन्होंने कहा कि इस सारे घटनाक्रम की वीडियो बनाई गई है और इस वीडियो को वह रेलवे विभाग को सौंप दिया गया है।

Big-Negligence-Of-Railways-At-Nagra-Gate-In-Jalandhar-Gateman-Found-Sleeping-When-Train-Arrived-Passersby-Stopped-Traffic-And-Saved-Lives



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं