September 23, 2026 00:43:56
हरियाणा में मिला लोहा व्यापारी का शव:फतेहगढ़ साहिब में भाखड़ा नहर में गिरी थी कार; फोन पर बोला- रिश्

हरियाणा में मिला लोहा व्यापारी का शव:फतेहगढ़ साहिब में भाखड़ा नहर में गिरी थी कार; फोन पर बोला- रिश्ता हो रहा है खत्म

Apr27,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना। फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद शहर से गुजरती भाखड़ा नहर में फ्लोटिंग के पास कार गिरने के मामले में लोहा व्यापारी का शव शनिवार को बरामद हो गया। कार चला रहे संतोष कुमार निवासी मंडी गोबिंदगढ़ का शव घटनास्थल से करीब 100 किलोमीटर हरियाणा में टोहाना के नजदीक मिला। भोले शंकर डाइवर्स क्लब के अध्यक्ष शंकर भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार तड़के से उनकी टीम पहले कार और चालक की तलाश में जुटी थी। फ्लोटिंग से करीब ढाई किलोमीटर दूर सौंढा हेड के पास से कार मिल गई थी। कार को नहर से निकाला गया तो इसमें चालक नहीं था। घर में पत्नी और दो बच्चे बताए जा रहे हैं। अभी कुछ समय पहले ही नया घर बनाया था। इसके बाद करीब 100 गोताखोर नहर में कार चालक की तलाश कर रहे थे। पंजाब और हरियाणा के गोताखोर इस ऑपरेशन में लगे हुए थे। शनिवार को हरियाणा के टोहाना से शव बरामद कर लिया गया। सरहिंद पुलिस इसकी जांच कर रही है। फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से गुजरती भाखड़ा नहर में गुरुवार रात कार गिर गई थी। सरहिंद फ्लोटिंग के पास यह हादसा हुआ था। गोताखोरों ने कार शुक्रवार को ही बरामद कर ली थी। लेकिन लोहा व्यापारी संतोष नहर में बह गया था। सरहिंद थाना के एएसआई सुरजीत चंद ने कहा कि पुलिस परिवार वालों के बयान दर्ज करके धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार ने गुरुवार की रात करीब 11 बजे सरहिंद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के पास गाड़ी खड़ी की हुई थी। खुद भी गाड़ी के बीच बैठा था। बताया जा रहा है कि पहले संतोष ने अपनी पत्नी को फोन किया तो पत्नी काल रिसीव नहीं कर सकी। जिसके बाद संतोष ने अपने पड़ोसी को घर जाकर बात कराने को कहा। संतोष ने पत्नी से बात करते हुए बोला कि बेटी से बात कराओ। लेकिन उस समय संतोष की बेटी घर में दूसरे कमरे में थी तो पत्नी ने बोला कि बहुत देर हो गई है, घर आकर बात कर लेना। तभी संतोष ने फोन काटकर दिल्ली रहती अपनी बहन को लगाया और बोला कि अब उनका रिश्ता खत्म हो रहा है। इसके बाद गाड़ी भाखड़ा नहर में गिरने की खबर परिवार तक पहुंची।

Dead-Body-Of-Iron-Trader-Found-In-Haryana-Car-Fell-Into-Bhakra-Canal-In-Fatehgarh-Sahib-Said-On-The-Phone-The-Relationship-Is-Ending



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं