ई न्यू पंजाब, लुधियाना मोहाली एयरपोर्ट से टेरर फंडिंग मामले में पकड़े गई महिला व पुरुष के संबंध खालिस्तानी आंतकवादियों के साथ पाए गए हैं । बताया जाता है कि इनके अकाउंट में विदेशों से आने वाले फंड के जरिए ग्रेनेड की बड़ी खेप खरीद कर इसे आतंकवादियों को सप्लाई देनी थी। इनकी पहचान होशियारपुर के लखबीर सिंह और फरीदकोट की सुरिंदर कौर के रूप में हुई है । बताया जाता सुरिंदर कौर को लुधियाना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स का काम करती थी । सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक इन दोनों के बैंक खातों में मोटी ट्रांजैक्शन की जा रही थी, जिसके चलते यह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बताया जाता है कि उनके खातों में आये पैसों को टेरर फंडिंग में इस्तेमाल करते हुए खतरनाक हथियार व ग्रेनेड खरीद कर आंतकवादी को दिए जाने थे। मोहाली पुलिस की ओर से सोमवार को इन्हें कोर्ट में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड और बढ़ा लिया है। इससे पहले कोर्ट ने इन उक्त दोनों को 6 दिन के रिमांड पर भेजा था जिसके बाद कई तरह के खुलासे पंजाब पुलिस के पास हुए हैं।
Terrorist arrest