September 23, 2026 00:43:57
पंजाब के शंभू स्टेशन पर डटे किसान:सरकार को दिया अल्टीमेटम खत्म; व्यापरियों ने सड़कों पर उतरने की दी च

पंजाब के शंभू स्टेशन पर डटे किसान:सरकार को दिया अल्टीमेटम खत्म; व्यापरियों ने सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी

Apr27,2024 | Enews Team | Ambala

अंबाला। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर किसान पिछले 11 दिनों (बुधवार) से पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं। युवा किसान नेता नवदीप सिंह समेत 3 किसानों की रिहाई न होने तक प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया हुआ है। उधर, किसानों द्वारा सरकार को दिया हुआ अल्टीमेटम आज खत्म हो रहा है। जींद के खटकड़ गांव में हुई महापंचायत में किसान संगठनों ने हरियाणा सरकार को 27 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि, किसान पहले भी 4 बार अल्टीमेटम दे चुके हैं,लेकिन सरकार की तरफ से कोई संज्ञान नहीं लिया गया। वहीं, अंबाला सिटी के व्यापारियों ने चुनाव आयोग व चीफ जस्टिस को पत्र लिख शंभू बॉर्डर को खोलने की मांग की है। कहा कि पहले कोविड, फिर बाढ़ और अब शंभू बॉर्डर बंद होने से धंधा चौपट हो चुका है। कहा कि अगर समस्या का हल नहीं निकला तो सभी व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर सड़कों पर उतर जाएंगे। किसान आंदोलन के चलते रेलवे पर असर पड़ रहा है। रेलवे ने 28 अप्रैल तक 73 ट्रेनों को कैंसिल किया है। यही नहीं, कई अन्य ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए तो कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेट करना पड़ा। वहीं, शंभू बॉर्डर बंद होने की वजह से अंबाला के व्यापारियों को भी खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 22 मई को मोर्चे को 100 दिन पूरे होंगे। उस दिन 22 मई को शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर लाखों की संख्या में किसान एकजुट होंगे। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और यूपी के किसानों से अभी से तैयारी करने की अपील की है। पंधेर ने कहा कि 1 मई को बॉर्डर पर मजदूर दिवस मनाया जाएगा।

Farmers-Stand-Firm-At-Shambhu-Station-In-Punjab-Ultimatum-Given-To-The-Government-Is-Over-Traders-Warned-To-Take-To-The-Streets



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं