September 23, 2026 00:43:21
मशहूर रेस्टोरेंट के खाने में मरी छिपकली:कस्टमर भल्ला-चाट लेकर गया, घर में बच्चों के लिए कटोरी में चट

मशहूर रेस्टोरेंट के खाने में मरी छिपकली:कस्टमर भल्ला-चाट लेकर गया, घर में बच्चों के लिए कटोरी में चटनी डाली तो दिखा

Apr28,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर | सबसे पॉश एरिया मॉडल टाउन में स्थित मशहूर बिट्टू परदेसी रेस्टोरेंट पर शनिवार की देर रात एक ग्राहक ने जमकर हंगामा कर दिया। ग्राहक ने आरोप लगाया है कि वह बिट्टू परदेसी रेस्टोरेंट से भल्ला चाट लेकर गए थे। घर जाकर जब देखा तो चाट के साथ दी गई मीठी चटनी से मरी हुई छिपकली निकली। जिसके बाद परिवार ने रेस्टोरेंट में पहुंच कर हंगामा कर दिया। परिवार ने आरोप लगाया है कि जब वह शिकायत लेकर रेस्टोरेंट पहुंचे तो मालिक और कर्मचारी तुरंत दुकान बंद कर वहां से फरार हो गए।
जालंधर के रहने वाले विशांत मालिक ने बताया कि वह शनिवार को रात अपने परिवार के साथ मॉडल टाउन में स्थित बिट्टू परदेसी रेस्टोरेंट में भल्ला चाट लेने के लिए आए थे। भल्ला चाट पैक करवाकर वह घर लौट गए थे। घर पहुंचे तो बच्चे चाट खाने की जिद करने लगे। जिसके बाद वह उन्होंने चाट का सामान कटोरियों में डालना शुरू किया। आखिरी में जब उन्होंने रेस्टोरेंट द्वारा दी गई मिट्ठी चटनी जब कटोरी में डाली तो देखा कि उसमें कुछ पड़ा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि उक्त चटनी में मरी हुई छिपकली पड़ी हुई थी। पीड़ित ने बताया कि जब वह बिट्टू परदेसी रेस्टोरेंट में पहुंचे तो उन्होंने कैश काउंटर पर बैठे व्यक्ति और कर्मचारियों को इसकी शिकायत दी। पहले उन्होंने सुना नहीं, जब हंगामा शुरू हुआ तो मौके पर उनकी मार्केट का प्रधान आ गया और किसी तरह उसने दुकान बंद करवा दी। दुकान बंद करवाने के बाद सभी कर्मचारी वहां से भाग गए। पीड़ित परिवार ने कहा- वह इसे लेकर फूड सेफ्टी विभाग को शिकायत देंगे। जिससे उन पर कार्रवाई हो सके। पीड़ित ने बताया कि गनीमत रही कि बच्चों ने उक्त खाना खाया नहीं था, वर्ना बीमार हो सकते थे।

Lizard-Died-In-The-Food-Of-A-Famous-Restaurant-Customer-Took-Bhalla-Chaat-When-He-Put-Chutney-In-A-Bowl-For-Children-At-Home-It-Was-Seen



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं