September 23, 2026 00:43:39
पत्नी के गम में किया सुसाइड:ग्रामीण ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, पांच साल पहले हुई थी बीवी की मौत

पत्नी के गम में किया सुसाइड:ग्रामीण ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, पांच साल पहले हुई थी बीवी की मौत

Apr28,2024 | Enews Team | Fazilka

फाजिल्का | गांव बोदीवाला पीथा के एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी की मौत के बाद परेशान चल रहा था। मृतक की पहचान गांव बोदीवाला पीथा निवासी खजान सिंह के रुप में हुई है। गांव बोदीवाला पीथा निवासी 60 वर्षीय खजान सिंह भादू पुत्र बलराम सिंह के एक रिश्तेदार ने बताया कि खजान सिंह की पत्नी की करीब 5 साल पहले लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से ही खजान सिंह भी मानसिक तौर पर परेशान रहता था, जिसका उपचार भी कराया जा रहा था। लेकिन पत्नी जाने का गम दूर नहीं हो रहा था। खजान सिंह ने गांव खुईखेड़ा के निकट गंग कैनाल नहर के पास से गुजरती रेलवे लाइन पर रेलगाडी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे विभाग के फाटकमैन ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देख इसकी सूचना स्टेशन मास्टर व जीआरपी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर जीआरपी के एएसआई अजीत सिंह व नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्य बिटटू नरूला मौके पर पहुंचें और शव को रेल ट्रैक से उठाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जीआरपी के एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि मृतक का सिर व धड़ अलग अलग हो गए और टांगें अलग कट गई। जिसे समाज सेवी संस्था सदस्यों ने बड़ी मुश्किल से एकत्र कर मोर्चरी में रखवाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों पर 174 की कार्रवाई करते शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Committed-Suicide-In-Grief-Of-His-Wife-Villager-Committed-Suicide-By-Jumping-In-Front-Of-The-Train-Wife-Had-Died-Five-Years-Ago

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं