September 23, 2026 02:03:27
लोह लंगर की जमीन घोटाले में कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, ग्यासपुरा में अवैध तरीके से बेची करोड़ों की जमी

लोह लंगर की जमीन घोटाले में कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, ग्यासपुरा में अवैध तरीके से बेची करोड़ों की जमीन, पूर्व सीएम बेअंत सिंह के करीबी का बेटा

Apr28,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। ग्यासपुरा में मौजूद लोह लंगर की जमीन के घोटाले मामले में थाना साहनेवाल की पुलिस ने एक कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा लोह लंगर की जमीन को अवैध तरीके से बेचकर करोड़ों रुपए की ठगी कर ली गई थी। आरोपी की पहचान दोराहा के दलजीत सिंह के रुप में हुई है। आरोपी स्वर्गीय पूर्व सीएम बेअंत सिंह के करीबी रहे बंत सिंह का बेटा है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्यासपुरा समेत शहर में कई जगह लोह लंगर की जमीन हैं। यह जमीनें करोड़ों रुपए की है। लेकिन कुछ नेताओं द्वारा मिलकर इन्हें अवैध तरीके से रजिस्ट्रियां करवाकर बेच दिया गया। इस मामले में थाना साहनेवाल की पुलिस ने गत दिनों समाजसेनी रछपाल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी दलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। उसे दोराहा से ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इस मामले में कुल 14 आरोपी है। जिनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार दलजीत सिंह खुद कांग्रेसी नेता है। जबकि उसके पिता बंत सिंह पूर्व सीएम बेअंत सिंह के बेहद करीबी थी। जबकि वह दोराहा मार्केट कमेटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं। आरोप है कि दलजीत सिंह ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर लोह लंगर की जमीन की जाली रजिस्ट्रियां करवाई। जिसके बाद उन्हें बेचकर कॉलोनियां काट दी गई।

Congress-Leader-Arrested-In-Loh-Langar-Land-Scam-Land-Worth-Crores-Sold-Illegally-In-Giyaspura-Son-Of-A-Close-Aide-Of-Former-Cm-Beant-Singh



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं