September 23, 2026 00:43:03
बठिंडा में अकाली दल के कार्यक्रम में चली कुर्सियां, 2 पक्षों में जमकर हुआ विवाद और झड़प, सुरक्षा कर्म

बठिंडा में अकाली दल के कार्यक्रम में चली कुर्सियां, 2 पक्षों में जमकर हुआ विवाद और झड़प, सुरक्षा कर्मी मौके पर तैनात

Apr28,2024 | Enews Team | Bathinda

बठिंडा। बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल के एक प्रोग्राम के दौरान पार्टी वर्कर आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया था कि दो पक्षों ने एक दूसरे पर कुर्सियां बरसानी शुरू कर दी। ये कार्यक्रम बठिंडा के एक निजी रिसॉर्ट में रखा गया था। कार्यक्रम में अकाली दल के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस दौरान ये घटनाक्रम हो गया। सारी घटना के कुछ वीडियो फोटो सामने आए हैं। जिसमें पार्टी वर्कर एक दूसरे पर कर्सियां बरसाते नजर आ रहे हैं। वहीं, घटना के बाद पूरे रिजॉर्ट में अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह नेताओं को बाहर निकाला। जांच के लिए बठिंडा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में कुछ ही देर बाद हरसिमरत कौर बादल ने आना था। मगर उनके आने से पहले ही विवाद हो गया। जिसके चलते कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल के यूथ विंग के नेताओं ने उक्त रैली का आयोजन किया था। जिसमें वह शिअद उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल के लिए कैंपेनिंग कर रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्टेज के पास ही मौजूद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुर्सियां बरसानी शुरू कर दी। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि घटना में कोई जख्मी हुआ है या नहीं।

Chairs-Moved-During-Akali-Dal-Program-In-Bathinda-Fierce-Dispute-And-Clash-Broke-Out-Between-Two-Parties-Security-Personnel-Deployed-At-The-Spot

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं