अबोहर। अबोहर के थाना सिटी वन पुलिस ने सुंदर नगरी निवासी एक व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसाकर 40 लाख रुपए से ठगी मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयानों में सुंदर नगरी गली नं 3 निवासी रविंदर बांसल पुत्र देसराज ने मामला दर्ज करवाया कि 2-3 फरवरी 2023 को उसे अज्ञात नंबर से व्हटसएप पर वीडियो कॉल आई। जिसमें लड़की ने अपना नाम नेहा शर्मा वासी जयपुर बताया। जब उसने कॉल रसीव किया तो लड़की ने बातचीत करते-करते अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। जिस पर उसने कॉल कट कर दिया। इसके तीन दिन बाद उसे गौरव मल्होत्रा नाम के व्यक्ति का फोन आया। जिसने अपने आप को दिल्ली क्राइम ब्रांच का मुलाजिम बताया और कहा कि आपकी वीडियो वायरल हो गई है। लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त व्यक्ति ने उससे मामला रफा दफा करने के लिए रुपए मांगे। जिस पर उसने उक्त व्यक्ति को 23800 रुपए भेज दिए। इसके बाद उसे बार-बार अज्ञात लोगों के फोन आने शुरू हो गए कि लड़की ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद डर के मारे उसने उक्त अज्ञात लोगों को लगभग 40 लाख रुपए भेज दिए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। जिसपर जांच-पड़ताल के बाद एसएसपी फाजिल्का की अप्रूवल के बाद थाना सिटी वन पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
In-Abohar-40-Lakhs-Were-Cheated-By-Honeytrap-Video-Call-Came-As-Soon-As-She-Received-The-Girl-Started-Taking-Off-Her-Clothes-Cheated-By-Threatening-To-Make-It-Viral