September 23, 2026 00:43:38
मेडिकल और बुक शॉप से लाखों की चोरी:स्विफ्ट कार में सवार होकर आए चोर, आए थे पगड़ी पहन कर

मेडिकल और बुक शॉप से लाखों की चोरी:स्विफ्ट कार में सवार होकर आए चोर, आए थे पगड़ी पहन कर

Apr29,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर | बीती रात एसडी कॉलेज रोड स्थित दो दुकानों से लाखों रुपए की चोरी हो गई। सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं, घटना की सूचना थाना नवीं बारादरी पुलिस को दी गई थी। आरोपी स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि एक राजस्थान नंबर की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए आरोपी साढ़े तीन बजे एसडी कॉलेज रोड पर रुके थे। चोरों ने कृष्णा मेडिकल स्टोर और वीके बुक डिपो में वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी दोनों दुकानों के अंदर से लाखों रुपए का सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी आरोपियों ने पगड़ी पहनी हुई थी। वारदात के बाद आरोपियों ने शास्त्री मार्केट के पास भी चोरी की कोशिश की थी। सोमवार की सुबह जब दुकान के मालिक आए तो चोरी का पता लगा। थाना नई बारादरी की पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकानदार सुदेश धवन ने बताया कि इस चोरी से पहले ही भी कई वारदातें उक्त रोड पर हो चुकी है, लेकिन किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा ना तो पेट्रोलिंग बढ़ाई गई और ना ही मामला ट्रेस किया गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस जांच के लिए पहुंच गई थी।

Theft-Of-Lakhs-From-Medical-And-Book-Shops-Thieves-Came-In-Swift-Car-Came-Wearing-Turban

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं