September 23, 2026 00:43:40
हादसे में युवक की मौत:दो बाइकों में हुई आमने सामने की भिड़ंत, दूसरा घायल; दो बच्चों का पिता था मृतक

हादसे में युवक की मौत:दो बाइकों में हुई आमने सामने की भिड़ंत, दूसरा घायल; दो बच्चों का पिता था मृतक

Apr30,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना | ललहेड़ी रोड पर 2 मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरे की हालत को देखते हुए खन्ना से चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा। मृतक की पहचान हरदीप सिंह (30) निवासी कोटला अजनेर के तौर पर हुई। हरदीप सिंह एलुमिनियम का काम करता था। सोमवार शाम वह मोटरसाइकिल पर ललहेड़ी रोड से अपने गांव कोटला अजनेर जा रहा था। शहीद बाबा बलियाना सिंह के धार्मिक स्थल के पास सामने से आ रहे पल्सर बाइक चालक ने लापरवाही से तेज रफ्तार से लाकर सीधे टक्कर मार दी। आमने सामने टक्कर के चलते दोनों गंभीर घायल हुए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने हरदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल अमनदीप सिंह निवासी नंदी कालोनी खन्ना के रेफर किया गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-32 सरकारी अस्पताल में अमनदीप को भर्ती कराया गया। हरदीप सिंह के पिता भिंदरपाल सिंह शैड निर्माण का काम करते थे। करीब दो साल पहले हरदीप के पिता की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब हादसे ने परिवार का एक और सदस्य छीन लिया। हरदीप सिंह अपने पीछे पत्नी, 5 और 2 साल के बेटे छोड़ गया। हादसे की जांच कर रहे एएसआई मुखत्यार सिंह ने बताया कि पुलिस ने हरदीप सिंह के बड़े भाई मनदीप सिंह की शिकायत पर मोटरसाइकिल चालक अमनदीप सिंह निवासी नंदी कालोनी खन्ना खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Youth-Dies-In-Accident-Two-Bikes-Collide-Head-On-Second-One-Injured-The-Deceased-Was-The-Father-Of-Two-Children

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं