September 23, 2026 00:42:06
रेलवे ट्रैक पर 2 युवकों को गोलियां मारी, झगड़े के बाद थाने में शिकायत देने की रंजिश

रेलवे ट्रैक पर 2 युवकों को गोलियां मारी, झगड़े के बाद थाने में शिकायत देने की रंजिश

Apr30,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। अब्दुल्लापुर बस्ती में रेलवे ट्रैक पर 2 युवकों को गोलियां मार दी गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। युवकों की पहचान गुरप्रीत सिंह (25) और सुखप्रीत सिंह के रूप में हुई है। घायलों को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए DMC अस्पताल रेफर कर दिया। गुरप्रीत कुछ दिन पहले ही रीढ़ की हड्डी के इलाज के लिए पुर्तगाल से लौटा था। GRP थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 6 गोलियां चली। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोलियां चलने पर कुछ युवक रेलवे ट्रैक पर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। गुरप्रीत के पिता निरवैर सिंह ने बताया कि जॉनी का रविवार को इलाके के कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। उक्त विवाद के बाद गुरप्रीत सिंह एक पक्ष के साथ थाने में शिकायत करने चला गया। इसी बात की रंजिश जॉनी ने रखी थी। सोमवार देर शाम गुरप्रीत और सुखप्रीत मनजीत नगर रेलवे फाटक के पास घूम रहे थे। तभी कुछ लोगों ने दोनों पर गोलियां बरसा दीं। गुरप्रीत के एक गोली पेट और दूसरी जांघ पर लगी। एक गोली सुखप्रीत के लगी है। गोलियां मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर है। पंजाब GRP के SP इन्वेस्टिगेशन बलराम राणा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की लुधियाना GRP जांच कर रही है। गोलियां चलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस ने जॉनी शेरगिल, काली, डीजल गोल्डी, हीरा व 4 अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल एक पक्ष द्वारा ही गोलियां चलाने की बात सामने आई है।

Two-Youths-Shot-On-Railway-Track-Rivalry-To-Lodge-Complaint-In-Police-Station-After-Fight

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं