September 23, 2026 02:08:08
हैबोवाल की नाबालिगा से तीन युवक करते रहे गैंगरेप, घर से झगड़ा करके गई थी पीड़िता, स्टेशन से ले गए थे

हैबोवाल की नाबालिगा से तीन युवक करते रहे गैंगरेप, घर से झगड़ा करके गई थी पीड़िता, स्टेशन से ले गए थे आरोपी

Apr30,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियान। लुधियाना के हैबोवाल की एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ तीन युवक 20 दिन तक गैंगरेप करते रहे। नाबालिगा घरेलू विवाद के कारण परिजनों से रुठ कर घर से भाग गई थी। लुधियाना के ढंडारी रेलवे स्टेशन पहुंची तो एक युवक ने उसे बातों में उलझा लिया। बताया जाता है कि युवक नाबालिगा को एक अपने कमरे ले गया। 20 दिन तक उसे अपने पास रखा जहां तीन युवकों ने रेप किया। काम न दिलाने पर जब नाबालिगा ने आरोपी युवकों से झगड़ा किया तो आरोपी युवक नाबालिगा को उसके घर के नजदीक छोड़कर फरार हो गए। थाना हैबोवाल की जगतपुरी चौकी पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। जानकारी देते हुए जगतपुरी पुलिस चौकी के इंचार्ज सुखजिंदर सिंह ने बताया कि नाबालिगा किसी पहचान वाले युवक से बातचीत करती थी। जिस पर परिजनों ने उसे डांट दिया था और रुठ कर वह घर से चली गई। 8 अप्रैल को वह घर से गई थी। उसके परिजन पुलिस के पास 16 अप्रैल को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाने आए थे। जिसके बाद पुलिस ने किशेारी की तलाश की। 25 अप्रैल को बदमाश नाबालिगा को मल्ली फार्म हाउस नजदीक छोड़कर फरार हो गए। ढंडारी स्टेशन से कमरे ले गया युवक उधर, नाबालिगा ने पुलिस को बताया है कि वह परिवार से नाराज होकर घर से चली गई थी। वह ढंडारी रेलवे स्टेशन पर बैठी थी। उस समय उसे सुखवीर नाम का लड़का मिला। सुखवीर ने उसे काम दिलाने का झांसा दिया और अपने कमरे पर ले गया। जहां पहले से ही सुखवीर के दो दोस्त सोनू और दीपक मौजूद थे। तीनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। आरोपी सुखवीर मुल्लापुर का रहने वाला है और शादीशुदा है, जबकि अन्य सोनी और दीपक प्रवासी है। तीनों आरोपी 24 अप्रैल तक बदमाश उससे रेप करते रहे। जब नाबालिगा ने शोर मचाया और परिवार के पास जाने की जिद की तो तीनों युवक उसे हैबोवाल के इलाके में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सुखवीर, सोनू और दीपक निवासी ढंडारी के खिलाफ IPC 376-D, IPC 06 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Three-Youths-Kept-Gang-Raping-A-Minor-Girl-From-Haibowal-The-Victim-Had-Gone-Home-After-A-Fight-The-Accused-Had-Taken-Her-From-The-Station



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं