September 24, 2026 01:13:39
बस से गिरी बुजुर्ग महिला की मौत:दवा लेकर लौट रही थी, मोड़ पर लगा झटका; 2km तक भगाई बस

बस से गिरी बुजुर्ग महिला की मौत:दवा लेकर लौट रही थी, मोड़ पर लगा झटका; 2km तक भगाई बस

May2,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर | कस्बा गोराया के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। एक मिनी बस ड्राइवर की लापरवाही के चलते बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बलवीर कौर के रूप में हुई है। झटका लगने से बुजुर्ग महिला मिनी बस से नीचे गिर गई थी। हादसे के बाद ड्राइवर करीब 2 किलोमीटर तक बस को दौड़ाता रहा। बस के अंदर मौजूद लोगों ने किसी तरह दो किलोमीटर बाद बस रुकवाई। महिला की रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला बलबीर कौर गोराया के गांव काहना ढेसियां में स्थित सरकारी अस्पताल से दवा लेने आई थी। दवा लेने के बाद वह मिनी बस पर सवार होकर अपने गांव लौट रही थी। इस दौरान बस चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से बस चलाई गई। गांव के पास ही जब बस चालक ने झटके से मोड़ काटा तो बलवीर कौर बस के दरवाजे से बाहर गिर गई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। यात्रियों ने बस चालक को बताया लेकिन उसने बस नहीं रोकी। करीब दो किलोमीटर जाने के बाद बस रुकी। बता दें कि घटना में जख्मी हुई बुजुर्ग को तुरंत एक ऑटो चालक अस्पताल लेकर पहुंचा था। पहले को डॉक्टरों द्वारा बुजुर्ग महिला को प्राथमिक इलाज दिया गया। जिसके बाद जब उसकी हालत गंभीर बनी रही तो तुरंत बुजुर्ग महिला को जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने रात को दम तोड़ दिया। वहीं, परिवार द्वारा मामले में बस चालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने उक्त बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसकी बस अपने कब्जे में ले ली थी।

Elderly-Woman-Dies-After-Falling-From-Bus-She-Was-Returning-After-Taking-Medicines-Got-A-Shock-At-The-Turn-The-Bus-Ran-For-2km

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं