September 24, 2026 01:13:34
बायो गैस फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन:सड़क पर उतरे लोग, आधिकारियों से की निर्माण बंद करान

बायो गैस फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन:सड़क पर उतरे लोग, आधिकारियों से की निर्माण बंद कराने की मांग

May2,2024 | Enews Team | Jagraon

जगराओं | शहर से कुछ दूरी पर गांव अखाडा में बन रही बायो गैस फैक्टरी को लेकर गुरुवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। गांव में लग रही गैस फैक्टरी के खिलाफ लोग सड़क पर आकर रोष प्रदर्शन करने लगे। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भगदड मच गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव निवासियों से बातचीत कर मामला शांत करवाने की कोशिश की। गांव निवासियों ने फैक्टरी के आगे धरना लगा कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इसका असर लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। लोगों का कहना है जब तक फैक्टरी बंद नहीं होगी धरना भी नहीं हटेगा। मिली जानकारी के अनुसार बॉयो गैस फैक्टरी गांव अखाडा में बन रही है जिसको लेकर गांव के लोगों के विरोध जताते हुए फैक्टरी को बद करने को कहा है। गांव के लोगो का कहना है अगर फैक्टरी इस जगह पर लग गई तो धरती का पानी खराब होगा और हवा में गैस होने से आने वाली नसल बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सबंधी विधायक समेत उच्च आला अधिकारियों को मांग पत्र देकर बन रही फैक्टरी के काम को बंद करवाने की विनती की थी। लेकिन किसी ने उनकी पुकार नही सुनीं। जिसके चलते मजबूरन फैक्टरी के आगे धरना लगाना पड़ा। इस दौरान कीर्ति कुसान यूनियन के नेता गुरतेज सिंह ने बताया कि फैक्टरी पोने 5 एकड में लगाई जा रही है, जिसको लेकर मालिकों को 15 करोड़ 25 लाख रूपये लोन मिला है। इस में से 25% सबसिडी मिलेगी इसी फायदे के चलते फैक्टरी मालिक लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं इस मौके पर बलवीर सिंह, हाकम सिंह, सुखजिंदर सिंह समेत भारी सख्या में लोग हाजिर थे।

Villagers-Protest-Against-Bio-Gas-Factory-People-Took-To-The-Streets-Demanding-Officials-To-Stop-The-Construction



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं