जालंधर। लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा अलग अलग मामलों में शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी को कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने को लेकर एक चेतावनी जारी की है। शिरोमणि अकाली दल की ओर से आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के लोकसभा उम्मीदवार के खिलाफ के वीडियो शेयर किया था। जिसमें दिल्ली के दलाल कहकर संबोधित किया जा रहा था, जो आदर्श आचार संहिता के दिशा निर्देशों का उल्लंघन है। बाद में शिरोमणि अकाली दल ने यह वीडियो अपने सोशल हैंडल से डिलीट कर दिया था। इसी तरह शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने चुनावी रैली में बच्चों के शामिल होने के मामले को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना है। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी की ओर से भी रिपोर्ट आई थी कि चुनावी रैली के दौरान बच्चों का इस्तेमाल किया गया है। चुनावों में बच्चों के उपयोग के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के स्पष्ट दिशा निर्देश हैं कि चुनावी रैलियों/अभियानों में बच्चों का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी को अनसैकर्ड गेम्स ऑफ पंजाब' जैसे पोस्ट/वीडियो पोस्ट करने से रोका गया है। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की अपने राजनीतिक विरोधियों पर जाति आधारित टिप्पणी को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन भी माना गया है। तरनतारन के उपायुक्त/सह-जिला चुनाव अधिकारी की ओर से भी रिपोर्ट आई थी कि जाति-आधारित टिप्पणियों का इस्तेमाल भारत चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का उल्लंघन है।
Election-Commission-Warns-Sad-Aap-In-Punjab-Both-Parties-Made-Derogatory-Remarks-On-Each-Other-Violation-Of-Code-Of-Conduct