September 24, 2026 01:13:39
राजा वड़िंग ने लुधियाना में की पार्टी कार्यकर्ताओं से मीटिंग, आशू व डावर नहीं हुए शामिल, राजा बोले –

राजा वड़िंग ने लुधियाना में की पार्टी कार्यकर्ताओं से मीटिंग, आशू व डावर नहीं हुए शामिल, राजा बोले – अब बिट्‌टू गयो और राजा आयो

May3,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। कांग्रेस पार्टी के लुधियाना से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार व कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रधान राजा वडिंग की और से शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं, ब्लॉक अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, पूर्व विधायक सुरिंदर डाबर समेत अन्य नेताओं ने दूरी बनाकर रखी। शुक्रवार की बैठक में आशु की गैर मौजूदगी ने आपसी गुटबंदी को जग जाहिर करके रख दिया है। यह मीटिंग पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय तलवार के दफ्तर में रखी गई थी, जहां पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं को राजा वडिंग ने आपसी गिले शिकवे भुला कर पूरी तनदेही और मेहनत से लोकसभा चुनाव में काम करने को कहा गया था। सभी से आने आने की अपील की गई, ताकि चुनाव में जीत हासिल की जा सके। बैठक को संबोधित करते राजा वडिंग ने मजाकिया लिहाज में कहा कि बिट्टू तो गयो अब राजा आ गयो। राजा वडिंग ने जिलाध्यक्ष संजय तलवाड की पीठ थपथपाते कहा कि पहले बिट्टू की चुनाव केंपेन की सारी गतिविधि पूर्व मंत्री आशु के दफ्तर से होती थी जो कि अब संजय तलवाड के दफ्तर से चलेगी। राजा ने चेलेंज करते हुए कहा कि रवनीत बिट्टू ने पांच सालों में लोगों के कितने फोन रिसीव किए और उन्होंने मात्र पांच दिनों में कितने फोन रिसीव किए इसकी कॉल डिटेल निकाली जाए। ताकि सच्चाई सामने आ सके। राजा ने कहा कि वह सभी के साथ खडे हैं। अगर देर रात भी कोई उन्हें बुलाए तो वह देरी नहीं करेंगे।

Raja-Waring-Held-A-Meeting-With-Party-Workers-In-Ludhiana-Ashu-And-Dawar-Did-Not-Attend-Raja-Said-Now-Bittu-Is-Gone-And-Raja-Has-Come



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं