September 24, 2026 01:13:04
बच्चों संग बनाया था गैंग: पहली लूट की ही वारदात के बाद पकडे़ गए, बाइक और मोबाइल बरामद

बच्चों संग बनाया था गैंग: पहली लूट की ही वारदात के बाद पकडे़ गए, बाइक और मोबाइल बरामद

May4,2024 | Enews Team | Fazilka

फाजिल्का | अरनीवाला में कुछ लोगों ने दो बच्चों को अपने साथ मिला एक गिरोह बना लिया और छीना झपटी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की तैयारी की l अभी पहली ही वारदात को अंजाम दिया था कि पुलिस ने इस मामले में पर्दाफाश करते हुए पांच में से चार को गिरफ्तार कर लिया है l जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं l जानकारी देते हुए जलालाबाद के डीएसपी एआर शर्मा ने बताया कि पुलिस को 1 मई को शिकायत मिली थी कि अशोक कुमार अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था कि गांव ढिप्पावाली के नजदीक नहर के पुल पर चार पांच लोगों ने तेजदार हथियारों के बल पर अशोक कुमार की बाइक, 15 हजार रुपए और मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ढिप्पावली नहर पुल पर नाकाबंदी करके चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया l जिनमें दो बच्चे शामिल है l डीएसपी का कहना है कि आरोपी आकाशदीप सिंह, अमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह और खुशप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है l जिनमे से दो नाबालिग हैं l आरोपियों के कब्जे से एक तलवार, तेजदार हथियार, छीनी गई बाइक व मोबाइल बरामद कर लिया गया है l एक आरोपी अभी भी फरार है l पुलिस का दावा है कि जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा l डीएसपी का कहना है कि उक्त लोगों ने अभी पहली ही वारदात को अंजाम दिया था कि पुलिस ने मुस्तेदी से काम करते हुए इसका खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया l

Had-Formed-A-Gang-With-Children-Caught-After-The-First-Robbery-Bike-And-Mobile-Recovered

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं