पटियाला | पावरकॉम में तैनात एक महिला कर्मचारी के घर में सेंधमारी कर पांच लाख रुपए और 30 लाख रुपए सोने के गहने चोरी करने वाले मास्टरमाइंड को सीआईए स्टाफ ने अरेस्ट कर लिया है। हिसार (हरियाणा) के राजीव नगर में रहने वाले आरोपी रवि सैनी को सीआईए स्टाफ ने हिसार से ही अरेस्ट कर लिया है। जिसने चोरी किए गहने को गला दिया था, लेकिन आधा सोना व पांच लाख रुपए कैश पुलिस रिकवर कर चुकी है। सिविल लाइन पुलिस स्टेशन द्वारा अनिल कुमार की कंप्लेंट पर अनजान लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में कहा गया था कि चोरी 23 अप्रैल को हुई थी, जिस संबंध में 26 अप्रैल को कंप्लेंट मिलते ही एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करते हुए आरोपी की पहचान कर इसे हिसार से काबू कर लिया। इस आरोपी के खिलाफ हिसार, राजस्थान के चुरू व पंजाब के संगरूर में भी चोरी के मामले दर्ज होने का रिकार्ड मिला है। एसएसपी वरूण शर्मा ने कहा कि शहर में हो रही चोरियों को ट्रेस करने के लिए एसपी डी योगेश शर्मा व डीएसपी डी अवतार सिंह की टीम का गठन किया था। जिसके बाद आरोपी को काबू कर सकें, अन्य चोरियों के मामले भी जल्द हल कर लिए जाएंगे।
Stolen-Gold-Jewelery-Melted-Man-Arrested-For-Stealing-Powercom-Female-Employee-House