पटियाला। पटियाला में शनिवार को BJP उम्मीदवार और पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी महारानी परनीत कौर का विरोध करते हुए एक किसान की मौत हो गई। यह प्रदर्शन राजपुरा के गांव सेहरा में किया जा रहा था। जिस दौरान किसान सुरिंदरपाल सिंह (45) जमीन पर गिर पड़े। जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुरिंदरपाल गांव आकड़ी के रहने वाले थे। उनके शव को राजपुरा के सिविल लाइंस अस्पताल में रखा गया है। वहीं किसानों ने आरोप लगाया कि परनीत कौर के गनमैन ने किसानों के साथ धक्कामुक्की और गुंडागर्दी की। इसी दौरान सुरिंदरपाल सिंह गिरे और उनकी मौत हो गई। किसानों ने किसान का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। वे परनीत कौर के गनमैन पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए हैं। इस घटना के बाद परनीत कौर की टीम ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें दिख रहा है कि परनीत की कार को रोका गया है। किसान उनके आगे खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसमें किसान सुरिंदरपाल भी दिखाई दे रहा है। वह विरोध भी करते दिखे। इस दौरान पुलिस उन्हें कार न रोकने के लिए कहती रही। इसी दौरान अचानक सुरिंदरपाल जमीन पर गिर पड़े और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन की अगुआई कर रहे किसान मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि उन्हें इसका पता चला तो वे घटनास्थल पर जाकर आए हैं। वहां से किसान की मौत को लेकर पैदा हुए हालात का ब्यौरा जुटा रहे हैं। इसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा
Farmer-Dies-While-Protesting-Against-Bjp-Candidate-Preneet-Kaur-Fell-On-The-Ground-During-Protest-In-Patiala-Gunman-Accused-Of-Pushing-Postmortem-Refused