गुरदासपुर। श्रीनगर के अनंतनाग में आतंकी गतिविधियां होने की इनपुट के बाद सेना के जवानों द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों की गाड़ी अचानक खाई में गिर गई। इस दौरान वाहन में सवार आठ जवान घायल हो गए। इन जवानों में शामिल गुरदासपुर के गांव सरावां निवासी लखविंदर सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह शहीद हो गए। रविवार को उनके गांव सरावां में सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। लांस नायक गुरप्रीत सिंह 19 आरआर अनंतनाग में तैनात थे।
Gurdaspur-Soldier-Martyred-In-Anantnag-Vehicle-Fell-Into-Ditch-During-Search-Operation-Was-Posted-In-19rr-Last-Rites-In-Village-Sarawan