लुधियाना | बीती शाम संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव खाली प्लाट से पड़ा मिला। महिला नशा करने की आदी बताई गई। वह शनिवार को संगरूर जेल से जमानत पर छूट कर आई थी। उसे मारपीट के मामले में जेल भेूजा गया था। मृतक महिला का नाम पूजा है और उसकी शादी कुछ साल पहले बलकार सिंह के साथ हुई थी। पूजा अपने घर से कुछ रुपए लेकर दवा लाने की बात कह कर निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। पूजा का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाए। जानकारी मुताबिक गांव सीढ़ा की रहने वाली पूजा की शादी संगरूर में हुई थी। लड़ाई-झगड़े के मामले में वह जेल में बंद थी। जमानत पर आकर वह अपनी मां के साथ गांव सीढ़ा मायके रहने लगी। इसके बाद वह अपनी मां से 400 रुपए लेकर दवा लेने के लिए घर से निकली लेकिन वापस नहीं आई। उसकी मां ने तलाश की लेकिन उसके बारे कुछ पता नहीं चला। रविवार को कुछ लोगों ने गांव बाजड़ा मोड पर महावीर कालोनी के निकल खाली प्लाट में युवती का शव पड़ा देख पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। पूजा का मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी नशा करने की भी आदी थी। पुलिस को फिलहाल शक है कि मौत नशे के कारण हुई है लेकिन आज पोस्टमाटर्म के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
Woman-Died-Under-Suspicious-Circumstances-Had-Come-From-Sangrur-Jail-Just-A-Day-Before-Suspected-Drug-Overdose