लुधियाना | लुधियाना - जालंधर हाईवे पर देर रात एक ट्रक हाईवे के ऊपर से गूजर रही हाईवोल्टेज 11 हजार केवी तारों से टकरा गया। जिसके बाद तारें टूटकर हाईवे पर बिछ गयी। गनीमत ये रही की बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। तारें गिरने के बाद हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया। हादसे के बाद ट्रक चालक तो मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि तारे टूटने के बाद एकदम पहले धमाका हुआ और फिर बिजली गुल हो गई। देखते ही देखते हाईवे पर तारों से स्पार्क होने लगा आसपास के लोगों ने किसी तरह सबसे पहले अपनी सूझबूझ से हाईवे का रास्ता बंद कराया। ताकि कोई जान-माल का नुकसान ना हो सके। फिर इसकी सूचना बिजली विभाग व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। हाई वोल्टेज तार टूटने के बाद पांच किमी. तक लंबा जाम लग गया। लोगों को हालांकि परेशानी तो जरूर झेलनी पड़ी। लेकिन अगर हाईवे का रास्ता बंद ना कराया जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। फिलहाल हादसा टल गया। बिजली विभाग व पुलिस ने पहले किसी तरह से तारों के जाल को साइड में करवा हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक फरार हो गया है। जिसकी हाईवे पर लगे सीसीटीवी की खोज से पहचान कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
11-Thousand-Volt-Current-Wire-Broken-On-The-Highway-Collision-With-Truck-Accident-Averted-Jam-For-5-Kilometers