September 24, 2026 02:40:03
जालंधर में Bjp को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सांपला के खास युवा नेता प्रदीप खुल्लर को Cm मान ने ज्व

जालंधर में Bjp को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सांपला के खास युवा नेता प्रदीप खुल्लर को Cm मान ने ज्वाइन करवाई आप

May6,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे विजय सांपला के करीबी और वेस्ट हलके में अच्छी पकड़ने रखने वाले बीजेपी नेता प्रदीप खुल्लर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। खुल्लर, विजय सांपला के करीबियों में से एक माने जाते हैं। आज चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुल्लर की ज्वाइनिंग करवाई। खुल्लर के साथ उनके पांच समर्थकों ने भी आप ज्वाइन की। प्रदीप खुल्लर बीजेपी में पिछले करीब एक दशक से ज्यादा कार्यरत रहे हैं। जालंधर में कई बड़े धरनों और बीजेपी के प्रदर्शनों में खुल्लर ने अहम भूमिका नभाई है। मगर, अब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है। बीते दिन पूर्व एससी कमिश्नर चेयरमैन और पूर्व सांसद विजय सांपला के रिश्तेदार व बीजेपी युवा नेता रॉबिन सांपला ने चंडीगढ़ पहुंचकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। जानकारी के मुताबिक रॉबिन सांपला एक दशक से ज्यादा समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं। जो जालंधर में अपनी पकड़ काफी मजबूत रखते है। बता दें कि विजय सांपला की ज्वाइनिंग के दौरान जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा भी मौजूद रहे थे।

Shock-To-Bjp-In-Jalandhar-Cm-Mann-Made-Former-Union-Minister-Sampla-S-Special-Youth-Leader-Pradeep-Khullar-Join-Aap

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं